1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shilpa Shetty Birthday: किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की लव स्टोरी

Shilpa Shetty Birthday: किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की लव स्टोरी

 Written By: Diksha Chhabra
 Published : Jun 08, 2019 07:29 am IST,  Updated : Jun 08, 2019 07:53 am IST

शिल्पा शेट्टी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके बर्थ डे पर जानिए उनकी प्यारी सी लव स्टोरी के बारे में।

Shilpa shetty and Raj kundra- India TV Hindi
Shilpa shetty and Raj kundra Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी(Shilpa Shetty) अपनी फिटनेस और योगा के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। शिल्पा ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'बाजीगर' से की थी। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के अपोजित नजर आई थीं। करिय के बाद अगर शिल्पा की लव लाइफ की बात करें तो यह भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं थी। 

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा(Raj Kundra) 2009 में शादी के बंधन में बंधे थे। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की लव स्टोरी की शुरूआत उनके परफ्यूम ब्रैंड एस2 के प्रमोशन के दौरान से हुई थी। इस दौरान राज कुंद्रा शिल्पा की ब्रैंड का प्रमोशन करने में मदद कर रहे थे। धीरे-धीरे यह कहानी आगे बढ़ी और दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया था।

जब दोनों के रिश्ते को लेकर बात होने लगी थी तब शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा था- मैं किसी को डेट कर रही हूं लेकिन अभी मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हूं। क्योंकि यह अभी हमारे रिलेशनशिप की शुरूआत है। 

राज कुंद्रा पहले से शादीशुदा थे। उस दौरान राज की पहली पत्नी कविता ने शिल्पा पर इलजाम लगाए थे कि वह राज कुंद्रा से शादी पैसों के लिए कर रही हैं और उनकी शादी तोड़ रही हैं। इस दौरान शिल्पा का साथ देते हुए राज कुंद्रा ने कहा था। हमारी शादी 12 महीने पहले ही टूट चुकी है और इसमें शिल्पा ने कुछ नहीं किया है।

इस लव कपल ने 2009 में शादी कर ली। शिल्पा और राज की शादी को 10 साल हो गए हैं। दोनों का बेटा विहान कुंद्रा है। शिल्पा अपने परिवार के साथ अक्सर वेकेशन पर जाती रहती हैं। जिसकी फोटोज वह सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Also Read:

ऋतिक रोशन ने शेयर की सुपर 30 टीम की फोटो, खुद को भी कहा स्टूडेंट

कबीर सिंह जैसा कभी नहीं बनना चाहते हैं शाहिद कपूर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन