नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को गुरुवार को जोधपुर की एक कोर्ट ने 20 साल पुराने काले हिरण के शिकार के मामले में 5 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा उन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि आज उनकी जमानत याचिका पर फैसला सुनाया जाना था, जिसे अब कल सुबह यानि शनिवार तक के लिए सुरक्षित रख दिया गया है। दबंग खान के जेल जाने की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में एक मायूसी छा गई है। वहीं दूसरी ओर सलमान के फैंस भी जल्द से जल्द उन्हें सलाखों के बाहर देखना चाहते हैं। लेकिन इसी बीच अब बॉलीवुड की एक अदाकारा का एक ऐसा बयान सामने आ गया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल यहां हम जानी मानी मॉडल और अभिनेत्री सोफिया हयात के बारे में बात कर रहे हैं। (सलमान ख़ान के बॉडीगार्ड शेरा की सैलरी जान हैरान रह जाएंगे आप, 20 साल से है साथ)
Related Stories
उन्होंने सलमान के जेल जाने की खबर को लेकर खुशी जाहिर की है। सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसके साथ उन्होंने लंबा कैप्शन भी लिख डाला है। उन्होंने लिखा, "आखिर में आपका करमा आपको पकड़ ही लेता है। ज्यादातर लोग सलमान खान के खिलाफ कुछ भी बात करने काफी डरते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह बॉलीवुड के कंट्रोल करते हैं। लेकिन मैं बोलने से नहीं डरती। मैं खुश हूं सलमान ने जो किया उसके लिए उन्हें जेल जाना पड़ा। जानवर इस धरती के लिए बेहद जरूरी हैं और ऐसा काम करते हुए सिर्फ अपने बारे में सोचा। सलमान को बहुत बच्चे फॉलो करते हैं और युवाओं की भी उन पर जिम्मेदारी है।"

सोफिया ने आगे लिखा, "सलमान खान इस तरह के काम करके दुनिया को दिखाना क्या चाहते हैं? वह शिक्षा दे रहे हैं? कानून तोड़ना और जानवरों को मारकर खुद बच जाना सही हैं, क्योंकि वह सेलिब्रेट है।" इसके अलावा सोफिया ने भारतीय कानून की भी खूब तारीफें की। उन्होंने कि आज भारत ने दिखा दिया कि गलत काम करने वाले चाहे जो भी हो कानून उसे छोड़ेगा नहीं। गौरतलब है कि भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल सोफिया हयात सलमान खान की मेजबानी वाले शो 'बिग बॉस 7' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।