1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान ही नहीं ये सितारे भी जा चुके हैं सलाखों के पीछे, इस मशहूर बॉलीवुड अदाकारा का नाम भी शामिल

सलमान ही नहीं ये सितारे भी जा चुके हैं सलाखों के पीछे, इस मशहूर बॉलीवुड अदाकारा का नाम भी शामिल

 Published : Apr 06, 2018 05:00 pm IST,  Updated : Apr 06, 2018 05:00 pm IST

सलमान खान को 20 साल पुराने काले हिरण के शिकार मामले में जोधपुर की एक कोर्ट ने गुरुवार को 5 साल की सजा सुनाई है। शुक्रवार को होने वाली उनकी जमानत याचिका पर फैसले को शनिवार तक के सुरक्षित कर दिया गया है। सलमान पहले ऐसे अभिनेता नहीं हैं, जिन्हें सलाखों के पीछे जाना पड़ा है। बल्कि उनसे पहले ही कई जानी मानी हस्तियों को जेल की हवा खानी पड़ी थी।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को 20 साल पुराने काले हिरण के शिकार मामले में जोधपुर की एक कोर्ट ने गुरुवार को 5 साल की सजा सुनाई है। शुक्रवार को होने वाली उनकी जमानत याचिका पर फैसले को शनिवार तक के सुरक्षित कर दिया गया है। बता दें कि यह घटना वर्ष 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान की है। काले हिरण के शिकार के मामले में सलमान को कल दोषी करार दिया गया और जेल भेजा दिया गया। वहीं दूसरी ओर इस मामले में उनके सह-आरोपी सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को सभी आरोपों से बरी किया जा चुका है।

बता दें कि सलमान पहले ऐसे अभिनेता नहीं हैं, जिन्हें सलाखों के पीछे जाना पड़ा है। बल्कि उनसे पहले ही कई जानी मानी हस्तियों को जेल की हवा खानी पड़ी थी। आज हम आपके सामने ही कुछ सितारों के बारे में खुलासा करने जा रहे हैं, जो जेल की सजा काट चुके हैं।

संजय दत्त: शिकार के मामलों और वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में जेल जाने और जमानत पर रिहा होते रहने वाले सलमान से पहले उनके साथी कलाकार और दोस्त संजय दत्त को भी जेल जाना पड़ा था। वर्ष 1993 में मुंबई में हुए एक के बाद एक बम धमाके में दोषी पाए गए संजू बाबा ने यरवडा जेल में 42 महीने गुजारे और वर्ष 2016 में वह जेल से रिहा हुए। उन्हें 5 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी लेकिन उस वक्त वह पहले ही 18 महीने जेल में गुजार चुके थे।

अगली स्लाइड में देखें और कौन-कौन से सितारों के नाम हैं इस लिस्ट में शुमार:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन