1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के बाद अब अक्षय कुमार देने जा रहे हैं बॉबी देओल का साथ, इस फिल्म में आएंगे नजर

सलमान खान के बाद अब अक्षय कुमार देने जा रहे हैं बॉबी देओल का साथ, इस फिल्म में आएंगे नजर

 Published : Mar 13, 2018 07:54 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 07:54 pm IST

बॉबी देओल इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट्स की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि उन्हें सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘रेस 3’ में नजर आने वाले हैं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि दबंग खान के बाद अब बॉबी को खिलाड़ी अक्षय...

Akshay Kumar Bobby Deol- India TV Hindi
Akshay Kumar Bobby Deol

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट्स की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि उन्हें सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘रेस 3’ में नजर आने वाले हैं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि दबंग खान के बाद अब बॉबी को खिलाड़ी अक्षय कुमार का साथ भी साथ मिलने वाला है। गौरतलब है कि बॉबी देओल फिल्म 'अजनबी' के सह-कलाकार अक्षय के साथ एक बार फिर काम करने जा रहे हैं। दरअसल इन दोनों को 'हाउसफुल' श्रृंखला की चौथी फिल्म में साथ देखा जाने वाला है।

साजिद नाडियाडवाला निर्मित 'हाउसफुल-4' से साजिद खान भी निर्देशक के रूप में वापसी करेंगे। बॉबी ने जारी बयान में कहा, "मैं दोनों साजिद के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं हमेशा से साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करना चाहता था और आखिरकार ऐसा हो रहा है।" अबू धाबी में फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग में व्यस्त बॉबी ने कहा कि अक्षय और उनके बीच अच्छे संबंध है और उनके साथ दोबारा काम करना मजेदार होगा।

बता दें कि अक्षय के साथ बॉबी इससे पहले 4 फिल्मों 'अजनबी', 'दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' और 'थैंक यू' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। गौरतलब है कि 'हाउसफुल-4' में रितेश देशमुख भी अहम किरदार में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 2019 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने की उम्मीद है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन