1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुछ इस अंदाज में अक्षय कुमार ने खुद को दी जन्मदिन की बधाई, फैंस को दिया ये रिटर्न गिफ्ट

कुछ इस अंदाज में अक्षय कुमार ने खुद को दी जन्मदिन की बधाई, फैंस को दिया ये रिटर्न गिफ्ट

 Published : Sep 09, 2017 01:11 pm IST,  Updated : Sep 09, 2017 05:01 pm IST

फैंस से पहले अक्षय कुमार ने ही अपने जन्मदिन का काउंटडाउन शुरू कर दिया।

happy birthday akshay kumar- India TV Hindi
akshay kumar_khabara india tv

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज मना रहे हैं अपना 50वां जन्मदिन। यूं तो अक्षय कुमार के फैंस उन्हें आधी रात से ही जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लेकिन फैंस से पहले अक्षय कुमार ने ही अपने जन्मदिन का काउंटडाउन शुरू कर दिया। अक्षय ने एक के बाद एक कई सारे ट्वीट्स करके बताया कि उन्हें पैदा हुए 5 दशक, 600 महीने, 2 हजार 607 हफ्ते,  18 हज़ार  250 दिन, 4 लाख 38 हज़ार घंटे और 2 करोड़ 62 लाख 80 हज़ार मिनट हो चुके हैं।

अक्षय कुमार के इस अंदाज से उनके फैंस भी काफी खुश नजर आए। वो लगातार अक्षय के ट्वीट्स का जवाब देते रहे। 

अक्षय का जन्मदिन हो और फैंस को रिटर्न गिफ्ट न मिले ऐसा कैसे हो सकता है। अक्षय ने अपने सभी चाहने वालों को अपने जन्मदिन के मौके पर एक नायाब तोहफा दिया है। अक्षय ने अपने जन्मदिन पर अपनी अपकमिंग फिल्म गोल्ड का पहला लुक भी शेयर किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ छोटे पर्दे की नागिन मौनी रॉय भी नजर आएंगी।

अक्षय ने अपने फिल्मी करियर में मोहरा, नमस्ते लंदन, भूल भुलैया, बेबी, एयरलिफ्ट और रुस्तम जैसी कई  यादगार फिल्में दी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन