1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिल थाम के बैठिये, अक्षय और रजनीकांत की फिल्म 2.0 के ट्रेलर रिलीज की तारीख तय

दिल थाम के बैठिये, अक्षय और रजनीकांत की फिल्म 2.0 के ट्रेलर रिलीज की तारीख तय

 Published : Sep 08, 2017 05:22 pm IST,  Updated : Sep 08, 2017 05:25 pm IST

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। एक तरह अक्षय कुमार हैं जो बॉलीवुड के खिलाड़ी हैं, दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत हैं।

robot 2.0 akshay kumar rajinikanth- India TV Hindi
robot 2.0 akshay kumar rajinikanth Image Source : PTI

नई दिल्ली: अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। एक तरह अक्षय कुमार हैं जो बॉलीवुड के खिलाड़ी हैं, दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत हैं। फिल्म तो अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी मगर इस फिल्म का ट्रेलर आपको इसी साल दिसंबर में देखने को मिल जाएगा।

खबरों के मुताबिक अक्टूबर में इस फिल्म का ऑडियो रिलीज किया जाएगा। उसके बाद नवंबर में इस फिल्म का टीजर रिलीज होगा। टीजर के बाद दिसंबर में फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर चेन्नई में रिलीज होगा।​

robot 2.0 akshay kumar rajinikanth
Image Source : PTIrobot 2.0 akshay kumar rajinikanth

हाल ही में फिल्म का एक मेकिंग वीडियो जारी हुआ है। वीडियो में अक्षय कुमार और रजनीकांत का मेकअप करते हुए दिखाया गया है। अक्षय ने अपने गेटअप के मेकअप के बारे में बात करते हुए पहले ही बताया था कि, ' मैंने पिछले 25 सालों से जितना मेकअप नहीं किया उतना मेकअप मुझे बस इस एक फिल्‍म के लिए करना पड़ा।' उन्‍होंने आगे बताया जब वो इस फिल्‍म के लिए मेकअप करवा रहे होते थे तो उन्‍हें धैर्य के साथ कुर्सी में बैठना पड़ता था क्‍योंकि लगभग 3 घंटों तक मेकअप होता था।'

यहां देखिए वीडियो

इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार निगेटिव रोल प्ले करेंगे। वहीं इस फिल्म के हीरो रजनीकांत के अपोजिट एक्ट्रेस एमी जैक्सन नजर आएंगी। इस फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए 400 करोड़ का बड़ा बजट रखा गया है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन