Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान के पिता सलीम खान मानते हैं अक्षय को बेटे से बेटर एक्टर, बताई ‘ट्यूबलाइट’ फ्लॉप होने की वजह

सलमान के पिता सलीम खान मानते हैं अक्षय को बेटे से बेटर एक्टर, बताई ‘ट्यूबलाइट’ फ्लॉप होने की वजह

Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal Published : Aug 31, 2017 03:16 pm IST, Updated : Aug 31, 2017 03:16 pm IST

इस साल सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों की फिल्में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। जहां सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफिस पर फ्यूज हो गई वहीं शाहरुख खान की 'जब हैरी मेट सेजल' भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई।

tubelight toilet ek prem katha- India TV Hindi
salman khan salim khan akshay kumar

नई दिल्ली: इस साल सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों की फिल्में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। जहां सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफिस पर फ्यूज हो गई वहीं शाहरुख खान की 'जब हैरी मेट सेजल' भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। वहीं अभिनेता अक्षय कुमार की छोटे बजट की फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ सुपरहिट हो गई। सलमान के पिता सलीम खान से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी राय रखी है।

इस तरह अक्षय कुमार का जन्मदिन मनाएगा ये चैनल

अपने बेटे की फिल्म 'ट्यूबलाइट' के न चलने की वजह बताते हुए सलीम खान ने कहा,  'इस फिल्म में सलमान खान ने जो किरदार निभाया था, उसमें वह फिट नहीं होते हैं। सलमान के फैन उन्हें रोते-पिटते नहीं देख सकते। इस लिहाज से फिल्म में सलमान का किरदार कमजोर पड़ गया। इस फिल्म में सलमान की बजाय कोई और अभिनेता होता तो फिल्म चल जाती।'

अर्पिता के घर विराजे गणपति, सलमान नदारद

अक्षय कुमार पर बात करते हुए सलीम ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, ‘अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं, जिनमें वक्त के साथ काफी बदलाव आया है। आमिर खान, अजय देवगन, सलमान खान इन सारे सितारों में वक्त से साथ सुधार आया है, मगर अक्षय कुमार इन सबसे एक कदम आगे हैं। अक्षय अब ऐसे अभिनेता बन चुके हैं जो हर तरह के किरदार में फिट हो जाते हैं। यही वजह कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं। वहीं सलमान की छवि एक्शन वाली है, लोग उन्हें किसी और रूप में नहीं पसंद करते हैं।’

शराब पीते लड़कों को सलमान ने लगाई फटकार

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement