1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्पिता खान के घर विराजे बप्पा, भाई सलमान खान क्यों रहे नदारद

अर्पिता खान के घर विराजे बप्पा, भाई सलमान खान क्यों रहे नदारद

 Published : Aug 29, 2017 01:42 pm IST,  Updated : Aug 29, 2017 01:42 pm IST

इन दिनों गणेश उत्सव की खूब धूम मची हुई है। अगर बात की जाए सुपरस्टार सलमान खान की तो, उनके घर हर साल बप्पा का स्वागत खूब धूम-धाम से किया जाता है। इस बार गणपति मूर्ति की स्थापना दबंग खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर हुई, जहां...

Ganpati Celebation- India TV Hindi
Ganpati Celebation

मुंबई: देशभर में इन दिनों गणेश उत्सव की खूब धूम मची हुई है। जहां एक तरफ आम लोग इसे पूरे जोश के साथ मनाते हैं, वहीं फिल्मी सितारे के बीच इस महोत्सव के लिए काफी उत्साह देखने को मिलता है। खासतौर पर अगर बात की जाए सुपरस्टार सलमान खान की तो, उनके घर हर साल बप्पा का स्वागत खूब धूम-धाम से किया जाता है। इस बार गणपति मूर्ति की स्थापना दबंग खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर हुई, जहां पूजा कार्यक्रम में सलमान को छोड़कर पूरा खान खानदान नजर आया। वैसे सलमान हर बार इस महोत्सव को काफी जोश के साथ मनाते हैं, लेकिन इस बार सलमान अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के लिए अबू धाबी के लिए रवाना होना पड़ा।

जिसके चलते वह इस बार परिवार और घर के नए सदस्य आहिल के साथ गणपति उत्सव का जश्न नहीं मना पाए। गणपति विसर्जन के दौरान सलमान की गैर मौजूदगी में उनकी कथित प्रेमिका यूलिया वंतूर, अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर, करण जौहर की मां हीरू जौहर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, हेलन, जूही चावला, स्वरा भास्कर और सोफी चौधरी जैसी हस्तियां शामिल हुईं।

अर्पिता के पति आयुष शर्मा गणपति मूर्ति घर से बाहर ले जाते नजर आए, जबकि सोहेल खान दूसरी मूर्ति के साथ निकलते दिखे। अर्पिता के बेटे आहिल के लिए यह पहला गणेश महोत्सव है। विसर्जन समारोह में सलमान की दोस्त डेजी शाह भी शामिल हुईं। (OMG! राम रहीम के कारण मुश्किलों में फंसी आलिया भट्ट)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन