नई दिल्लीः सलमान खान ने फिल्म निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म में एक बौने का किरदार निभाने से इंकार कर दिया है। 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के निर्देशक ने सुपरस्टार सलमान खान के सामने अपनी अगली फिल्म में बौने की भूमिका निभाने की पेशकश की थी।
सलमान खान के इस आफर के ठुकराने की वजह चाहे जो रही हो लेकिन कही उन्होंने एक सुनहरा मौका तो नहीं खो दिया? दबंग खान सुपरस्टार है और वो किसी फिल्म में काम करें उसका ग्राफ बाक्स आफिस पर ऊपर न चढ़े ऐसा हो ही नहीं सकता लेकिन जिस बौने किरदार को उन्होंने न कहा है उस किरदार में ढ़ल कर भारतीय सिनेमा के कई कलाकारों ने धमाकेदार अभिनय का प्रदर्शन किया है।
इसके लिए उन्हें अलग ही श्रेड़ी में डाला गया गया है जो ज्यादा चुनौतीपूर्ण भी है। बौना किरदार निभाना हर किसी के लिए मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं।
आईये जानते है वो बॉलीवुड के वो कौन से अभिनेता है जिन्होंने ये चुनौती कबूल की और उसमें कामयाब भी हुए।
देखिए अगली स्लाईड में-