1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने जन्मदिन पर खुद को देंगी ये खास तोहफा

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने जन्मदिन पर खुद को देंगी ये खास तोहफा

 Published : Jun 08, 2017 09:53 am IST,  Updated : Jun 08, 2017 09:56 am IST

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज 42 साल की हो गई हैं। शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा ने 'लाइफ इन अ मेट्रो' और 'अपने' में जितनी खूबसूरत लगी हैं, उतनी वो अपनी पुरानी फिल्मों में भी नहीं लगती थीं।

shilpa- India TV Hindi
shilpa

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज 42 साल की हो गई हैं। शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा ने 'लाइफ इन अ मेट्रो' और 'अपने' में जितनी खूबसूरत लगी हैं, उतनी वो अपनी पुरानी फिल्मों में भी नहीं लगती थीं।

शिल्पा 42 की हो गई लेकिन उनका मानना है कि उम्र उनके लिए मायने नहीं रखती। शिल्पा का कहना है, ‘’मैं हमेशा अपने आपको ग्रेसफुल रखने की कोशिश करती हूं। आप अपनी उम्र को नहीं रोक सकते हैं, लेकिन आप ये फैसला कर सकते हैं कि आप किसी भी उम्र में खूबसूरत और हेल्दी कैसे रह सकते हैं।’’

शिल्पा इस बार अपना जन्मदिन बेहत साधारण रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘’हम इस बार अपना जन्मदिन साधारण तरीके से ही मनाएंगे। दोपहर को मेरे कुछ करीबी दोस्त घर में ही लंच करेंगे। शाम को मैं और मेरे पति राज कुंद्रा बाहर डिनर डेट पर जाएंगे।‘’

शिल्पा भले ही अपना जन्मदिन साधारण तरीके से मनाना चाहती हैं लेकिन उनका बेटा अपनी मॉम के जन्मदिन के लिए बेहद उत्सुक है। शिल्पा ने बताया कि वो मेरे लिए हर साल कार्ड बनाता है और खूब सारी किसेस देता है।

शिल्पा ने बताया कि इस बार वो अपने आपको एक खास तोहफा देना चाहती हैं। इस बार अपने जन्मदिन पर शिल्पा अपने बिजी शेड्यूल में से 1 सप्ताह निकालकर खुद को वक्त देंगी और स्पा के लिए जाएंगी।

शिल्पा से जब उनके बेस्ट बर्थडे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने याद करते हुए बताया कि जब उनके पति राज ने 40वें बर्थडे कुछ दोस्तों और परिवार वालों के साथ सप्राइज दिया था तो मैं शॉक्ड रह गई थी। शिल्पा ने बताया कि पूरे 10 महीनों तक प्लान करके राज ने ये प्लान पूरा किया था।

शिल्पा ने कहा कि उनके फैंस उनके लिए बहुत मायने रखते हैं, वो हर बार ढेरों मेल, इंस्टाग्राम पोस्ट, ट्विटर पोस्ट और फेसबुक के जरिए खूब सारी दुआएं भेजते हैं तो मैं खुश हो जाती हूं।

खबर इंडिया टीवी की तरफ से शिल्पा शेट्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन