1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Shilpa Shetty: बॉलीवुड अभिनेत्री जो साड़ी में ढाती है कहर

Happy Birthday Shilpa Shetty: बॉलीवुड अभिनेत्री जो साड़ी में ढाती है कहर

 Published : Jun 08, 2017 07:36 am IST,  Updated : Jun 08, 2017 07:36 am IST

शिल्पा शेट्टी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 1993 में आई फिल्म ‘बाजीगर’ से अपने अभिनय की शुरूआत करने वाली शिल्पा आज भी उतनी ही खूबसूरत और ग्रेसफुल हैं, जितनी 24 साल पहले थीं।

shilpa shetty- India TV Hindi
shilpa shetty

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 1993 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘बाजीगर’ से अपने अभिनय की शुरूआत करने वाली शिल्पा आज भी उतनी ही खूबसूरत और ग्रेसफुल हैं, जितनी 24 साल पहले थीं। बल्कि पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं।

8 जुलाई 1975 को मैंगलोर में पैदा हुई शिल्पा ने बॉलीवुड से पहले तेलूगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी अपने अभिनय का जादू दिखा चुकी हैं। शिल्पा को बेहतरीन अभिनय के लिए 4 फिल्मफेयर जैसे तमाम पुरस्कार मिल चुके हैं। पहली ही फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर जीतने वाली शिल्पा ने ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘परदेसी बाबू’, ‘लाल बादशाह’, ‘आक्रोश’, ‘जंग’, ‘धड़कन’, ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ जैसी तमाम फिल्में की हैं। शिल्पा को सबसे ज्यादा सराहना अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ की फिल्म धड़कन के लिए मिली।

shilpa shetty
shilpa shetty

शिल्पा ने 1993 में अपना फिल्म करियर शुरू किया था खास बात यह कि तबसे लेकर साल 2007 तक हर साल शिल्पा शेट्टी की कोई ना कोई फिल्म आई है। शादी से पहले और शादी के बाद भी शिल्पा ने लगातार अपना काम जारी रखा। साल 2008 में शिल्पा ने फिल्म दोस्ताना में कैमियो किया था। साल 2009 शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली। शादी के बाद शिल्पा ने फिल्मों में काम करना तो बंद कर दिया, लेकिन वो टीवी रियलिटी शोज में जरूर नजर आ जाती हैं। इसके अलावा उनका खुद का यूट्यूब चैनल है जिसमें वो तरह-तरह की फूड रेसिपी और अपने योग के वीडियो डालती हैं।

shilpa shetty
shilpa shetty

शिल्पा जितनी ग्लैमरस वेस्टर्न ड्रेस में लगती हैं उससे कहीं ज्यादा सेक्सी वो साड़ी में लगती हैं। शिल्पा ने खुद को इस तरह से मेनटेन कर रखा है  42 की उम्र में भी वो आजकल की कई अभिनेत्रियों से कहीं ज्यादा ग्रेसफुल लगती हैं।

देखिए साड़ी में शिल्पा शेट्टी की कुछ तस्वीरें

खबर इंडिया टीवी की तरफ से शिल्पा शेट्टी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। कमेंट बॉक्स में आप भी शिल्पा शेट्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन