1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोहा अली खान बनीं मां, जानिए बेटा हुआ या बेटी?

सोहा अली खान बनीं मां, जानिए बेटा हुआ या बेटी?

 Published : Sep 29, 2017 03:07 pm IST,  Updated : Sep 29, 2017 03:07 pm IST

फिलहाल सोहा अस्पताल में हैं, जहां उनकी मां शर्मिला टैगोर और पति कुणाल खेमू मौजूद हैं।

soha ali khan mother daughter baby bump pregnancy - India TV Hindi
soha ali khan mother daughter baby bump pregnancy kunal kemmu Image Source : PTI

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू के घर नवरात्रि के नवें दिन खुशी का आगमन हुआ है। सोहा अली खान ने शुक्रवार की सुबह ब्रीच कैंडी अस्पातल में बेटी को जन्म दिया है। कुणाल ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। कुणाल ने लिखा है- हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज के शुभ दिन हमारी घर में एक खूबसूरत बेटी ने जन्म लिया है। सोहा और बेटी का स्वास्थ्य अच्छा है। आप सबके प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया!

फिलहाल सोहा अस्पताल में हैं, जहां उनकी मां शर्मिला टैगोर और पति कुणाल खेमू मौजूद हैं। 27 सितंबर को सोहा को अस्पताल पहुंचाया गया था।

अपनी भाभी करीना की तरह सोहा अली खान भी कई बार बेबी बंप फ्लांट करती नजर आ चुकी हैं। कभी बेबी बंप के साथ योग करके तो कभी बेबी शॉवर की तस्वीरों के साथ सोहा सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

सोहा ने अपने फिल्मी करियर में 'रंग दे बसंती', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स', 'दिल मांगे मोर' जैसी बेहतरीन फिल्में की हैं। 25 जनवरी 2015 को सोहा ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड कुणाल खेमू से शादी कर ली। दोनों की मुलाकात साल 2009 में हुई थी। दोनों लिव इन में भी रहते थे।

कुणाल खेमू जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन