1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नहीं दिखा चांद तो श्रीलंका में इस तरह शिल्पा ने पति राज के साथ कुछ इस तरह मनाया करवा चौथ, देखें फोटो

नहीं दिखा चांद तो श्रीलंका में इस तरह शिल्पा ने पति राज के साथ कुछ इस तरह मनाया करवा चौथ, देखें फोटो

 Published : Oct 28, 2018 11:20 am IST,  Updated : Oct 28, 2018 12:19 pm IST

लीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर साल करवा चौथ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इस साल भी उन्होंने कुछ खास अंदाज में फोटो शेयर की।

शिल्पा शेट्टी- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर साल करवा चौथ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इस साल भी उन्होंने कुछ खास अंदाज में फोटो शेयर की। इस बार इस खास अवसर पर शिल्पा शेट्टी भारत में नहीं है बल्कि वह श्रीलंका में है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 9.30 बजे तक चांद का इंतजार करने के बाद भी चांद नहीं दिखा तो इस तरह मैं अपना व्रत खोल रही हूं। साथ ही उन्होंने अपने पति राज कुंद्रा के बारे में लिखा कि तुम आए तो आए मुझे याद गली में आज चांद निकला।

दिलचस्प बात ये हैं कि श्रीलंका में शिल्पा शेट्टी ने व्रत तो रख लिया लेकिन देर रात साढ़े नौ बजे तक भी इंतजार करने के बाद उन्हें वहां चांद नजर नहीं आया। ऐसे में उन्होंने इंडिया से अपनी एक दोस्त से चांद की तस्वीर मंगाई और फिर व्रत खोला। आपको बता दें कि शिल्पा के साथ-साथ उनके पति राज कुंद्रा ने भी उनके लिए व्रत रखा है।

शिल्पा शेट्टी ने राज के साथ करवातौथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बेहद खूबसूरत कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, "ये तस्वीर बेहद खास है।। तस्वीर में लाइट पर ध्यान दीजिए जो कि चांद की तरह दिखाई दे रही है। । हमें श्रीलंका में रात 9।30 बजे तक चांद नहीं दिखा तो हमने अपना व्रत खोल लिया जी हां राज ने भी व्रत रखा है। मेरी दोस्त ने मुंबई से चांद की तस्वीर भेज दी थी जिसे देखने के बाद हमने व्रत खोल लिया। राज कुंद्रा तुम मेरे सूरज हो, मेरे चांद हो और मेरी दुनिया हो।।मेरे साथ आने के लिए शुक्रिया।।तुम आए तो आया मुझे याद गली में आज चांद निकला।। सभी को करवाचौथ की बधाईयां।"

रवीना, नीलम सहित कपूर फैमिली के सदस्यों ने इस अंदाज में मनाया करवा चौथ, शेयर की तस्वीरें

सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बाद पहला करवा चौथ ऐसे कर रहे सेलिब्रेट, देखें Photos

करवा चौथ 2018: आयुष्मान खुराना ने पत्नी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखा व्रत, ताहिरा के नाम की लगाई मेहंदी

मैच खत्म होते ही अनुष्का शर्मा का व्रत खुलवाने पहुंचे विराट कोहली, देखें ये बेहद प्यारी तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन