1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये 7 बॉलीवुड सितारे रखते हैं शाही खानदान से ताल्लुक

ये 7 बॉलीवुड सितारे रखते हैं शाही खानदान से ताल्लुक

 Published : Aug 29, 2018 06:13 pm IST,  Updated : Aug 29, 2018 06:13 pm IST

हर किसी का यही सपना होता है कि उसे कामयाबी, शोहरत और इज्जत सब हासिल हो। लेकिन इंडस्ट्री के कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्हें बचपन से ही यह राजघराने के ठाठ-बाट मिले हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया।

Sonal Chauhan and Bhagyashree- India TV Hindi
Sonal Chauhan and Bhagyashree

नई दिल्ली: मायानगरी मुंबई में हर दिन हजारों लोग फिल्मों में अपनी किसमत आजमाने के लिए आते हैं। लेकिन इनमें कुछ ही ऐसे चेहरे होते हैं जिन्हें पर्दे तक भी पहुंच पाने का मौका मिलता है। लेकिन एक बार अगर कोई सितारा दर्शकों के दिल में उतर जाए तो वह रातों-रात चमकने लगता है। वैसे तो हर किसी का यही सपना होता है कि उसे कामयाबी, शोहरत और इज्जत सब हासिल हो। लेकिन इंडस्ट्री के कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्हें बचपन से ही यह राजघराने के ठाठ-बाट मिले हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया।

आज हम आपके सामने बॉलीवुड में कुछ ऐसे ही सितारों से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिनका ताल्लुक शाही खानदान है।

सैफ अली खान और सोहा अली खान

बॉलीवुड अभिनेता सैफ और सोहा आज इंडस्ट्री के जाने माने सितारे बन चुके हैं। लेकिन बेशक दोनों ही सितारों को अभिनय जगत में कामयाबी हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है, लेकिन दोनों ही शाही खानदान से ताल्लुक रखते है। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। लेकिन इसके साथ ही वैसे 1952 से 1971 तक पटौदी के नवाब रह चुके हैं। सोहा और सैफ के दादा इफ्तिखार अली खान पटौदी के 8वें नवाब थे और उनकी दादी साजिद सुल्तान भोपाल की बेगम थीं।

Saif Ali Khan and Soha Ali Khan
Saif Ali Khan and Soha Ali Khan

सोनल चौहान

फिल्म 'जन्नत' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वालीं अभिनेत्री सोनल भी एक शाही घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके माता-पिता उत्तर प्रदेश की रॉयल खानदान से ताल्लुक रखते हैं।

Sonal Chauhan
Sonal Chauhan

अदिति राव हैदरी

बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति ने कई फिल्मों में अपने बेहतरीन किरदारों से दर्शकों का खूब दिल जीता। उनके माता-पिता दोनों ही शाही परिवार से आते हैं। अदिति के पड़दादा मोहम्मद सलेह अकबर हैदरी असम के गवर्नर थे। जबकि उनके नाना-नानी राजा जे. रामश्वेर वानपर्ती का प्रशासन देखते थे। बता दें कि शांता रामश्वेर ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया है। अदिति ने अपने अभिनय का जादू सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी चलाया है।

Aditi Rao Hydari
Aditi Rao Hydari

किरण राव

फिल्म प्रोड्यूसर और अभिनेता आमिर खान की पत्नी किरण राव भी शाही परिवार से संबंध रखती हैं। उनके दादा राजा जे. रामेश्वर राव वानपर्ती के राजा थे। इसी के साथ बता दें कि किरण और अदिति कजिन बहने हैं।

Kiran Rao
Kiran Rao

रिया सेन और साइमा सेन

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा मुनमुन सेन की बेटियां रिया और राइमा का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। लेकिन कम ही लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि ये दोनों बहने त्रिपुरा के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनकी नानी बदौड़ा के महाराजा सायाजीराव गायकवाड़ की इकलौती बेटी थीं। उनकी दादी इला देवी कूछबिहार की रानी थीं, वह जयपूर की महारानी गायत्री देवी की बड़ी बहन थीं।

Riya Sen Raima Sen
Riya Sen Raima Sen

भाग्यश्री

बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'मैने प्यार किया' से की थी। पहली ही फिल्म में अपने शानदार अभिनय और मासूमियत से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। लेकिन कुछ ही लोग जानते होंगे कि भाग्यश्री एक शाही परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता विजय सिंगराव माधवराव पटवर्धन महाराष्ट्र के सांगली के राजा हैं।

Bhagyashree
Bhagyashree

सागरिका घाटगे

भारतीय क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी और बॉलीवुड अदाकारा साहरिका भी एक रॉयल परिवार से आती हैं। उनकी दादी इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर की तीसरी बेटी हैं।

Sagarika ghatge
Sagarika ghatge

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन