1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिछले साल कोरोना काल में सेलेब्स ने यूं मनाई थी दिवाली, देखिए Photos

पिछले साल कोरोना काल में सेलेब्स ने यूं मनाई थी दिवाली, देखिए Photos

 Published : Nov 03, 2021 10:38 am IST,  Updated : Nov 03, 2021 10:38 am IST

कोरोना वायरस की वजह से लोगों की जिंदगी में कई बड़े बदलाव आए। इस बदलाव में वो तीज-त्योहार भी शामिल थे, जिसे लोग बेहद उत्साह के साथ अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मनाते हैं।

diwali 2020 bollywood celebs celebration amid coronavirus - India TV Hindi
पिछले साल कोरोना काल में सेलेब्स ने यूं मनाई थी दिवाली Image Source : INSTAGRAM

पिछला साल तो आपको याद ही होगा, जब पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा था। इस घातक महामारी के डर के साये में लोग अपनी जिंदगी बिताने को मजबूर थे। ऐसे में सेलिब्रेशन की बात को भूल ही जाइये। पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाने वाली दिवाली भी इसी दौरान पड़ी थी और लोग इसका जश्न नहीं मना पाए थे। कोविड की वजह से लोगों ने अपने-अपने घर में ही इस पर्व को सेलिब्रेट किया था। कुछ ऐसा ही जानी-मानी हस्तियों के साथ भी हुआ था। आइये आपको तस्वीरों के जरिए एक बार फिर याद दिलाते हैं कि पिछले साल सेलेब्स ने कैसे दिवाली को सेलिब्रेट किया था। 

शाहरुख खान 

शाहरुख खान ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने अपनी फोटो भी शेयर की थी। 

Diwali 2021 : दीपावली पर इस तरह करें सिंपल मेकअप, नजर आएगा झिलमिलाता चेहरा

सलमान खान

सलमान खान ने भी अपनी तस्वीर साझा की थी और अपने सभी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ दिवाली का जश्न मनाया था। 

शिल्पा शेट्टी 

शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ घर पर दिवाली पूजा की थी, जिसका वीडियो शेयर किया था। 

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर ने वाइफ मीरा राजपूत के साथ फोटो शेयर की थी और फैंस को विश किया था।

प्रीति जिंटा 

प्रीति जिंटा ने एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने दिवाली विश करने के साथ-साथ लोगों से खुद का ध्यान रखने की भी अपील की थी। 

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर ने अपनी बहन खुशी के साथ फोटोज शेयर की थीं। दोनों फेस्टिव लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं। 

नेहा धूपिया 

नेहा धूपिया ने पति अंगद बेदी के साथ फोटो शेयर की थी। 

माधुरी दीक्षित 

मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने पूरे परिवार के साथ फोटो शेयर कर फैंस को विश किया था। 

सोहा अली खान 

एक्ट्रेस सोहा अली खान ने पूरे परिवार के साथ फोटो शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दी थीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन