1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Diwali 2021 : दीपावली पर इस तरह करें सिंपल मेकअप, नजर आएगा झिलमिलाता चेहरा

Diwali 2021 : दीपावली पर इस तरह करें सिंपल मेकअप, नजर आएगा झिलमिलाता चेहरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 29, 2021 09:01 pm IST,  Updated : Oct 29, 2021 09:01 pm IST

हम आपके लिए लेकर आएं है कुछ मेकअप टिप्स जो सबसे अलग दिखने में आपका मदद करेगा। तो आइए जानते हैं।

Diwali 2021 makeup tips- India TV Hindi
Diwali 2021 makeup tips Image Source : FREEPIK.COM

दिवाली के दिन हर कोई सबसे खास और अलग दिखना चाहता है। खासतौर पर महिलाएं, इसके लिए वे तमाम तरह की तैयारियां भी करती हैं फिर चाहे स्पेशल साड़ी हो, जूलरी हो या फिर मेकअप। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में सिम्पल लुक से सभी को इम्प्रेस करना चाहती हैं तो ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान मेकअप टिप्स जो सबसे अलग दिखने में आपकी मदद करेंगे। तो आइए जानते हैं।

प्राइमर

मेकअप करने से पहले प्राइमर जरूर लगाएं। ये स्किन को ग्लोइंग दिखाने में आपकी मदद करेगा इसके साथ ही रिंकल्स, फाइन लाइन्स जैसी स्किन समस्याएं को छिपाने में भी मदद करता है। इस तरह आपके मेकअप को परफेक्ट शुरूआत मिलती है और वो लंबे समय तक टिका भी रहता है। जब भी आप प्राइमर का इस्तेमाल करें तो थोड़ी देर रूक जाए क्योंकि ऐसा करने से प्राइमर त्वचा में अच्छी तरह से एब्जॉर्ब हो जाएगा। इसके बाद वॉटरप्रूफ बेस का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप स्पॉन्ज को गीला करके लगाएं। अगर त्वचा पर कोई दाग-धब्बे कि समस्या है तो टोन से मेल खाता कंसीलर इस्तेमाल करना न भूलें। 

इल्यूमिनेटिंग फाउंडेशन

मार्केट में कई तरह के फाउंडेशन मौजूद हैं जो स्किन को अलग-अलग फिनिश देते हैं। लेकिन फेस्टिव लुक के लिए इल्यूमिनेटिंग फाउंडेशन का प्रयोग करें। इस तरह के फाउंडेशन में शिमर ऐड होता है जिसकी वजह से त्वचा काफी शाइनी नजर आती हैं।

गाल  

पिंक कलर और पीच शेड वाला ब्लशर चेहरे पर बेहद अच्छा दिखता है। नाक के दोनों तरफ, गालों के उभरे वाली जगह और डबल चिन को छिपाने के लिए डार्क ब्राउन शेड के ब्लशर का इस्तेमाल करें। इससे चेहरा आकर्षक नजर आएगा। इस बात का ध्यान रखें कि ब्लशर के साथ-साथ चीक्स बोन पर भी हाइलाइटर जरूर लगाएं।

आंखें

दिवाली एक नाइट फेस्टिवल है तो ऐसे में आप अपनी आखों को स्मोकी लुक भी दे सकती हैं। इसके आलावा आप कलर्ड लाइनर व कलर्ड मस्कारे से लाइनर लगा सकती हैं। यह भी आंखों को एकदम अलग लुक देगा। आखिरी में आंखों पर जेल युक्त काजल लगाकर आई मेकअप को कंप्लीट करें।

लिपस्टिक

अगर आप अपनी आंखों को थोड़ा बोल्ड लुक दे रही हैं तो ऐसे में होठों को न्यूड रखें। आप चाहे तो लाइट पिंक कलर या पीच कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हेयर स्टाइल

आमतौर पर फेस्टिव सीजन पर महिलाएं बाल खुले रखना ही पसंद करती हैं लेकिन इस सीज़न आप फिशटेल, फ्रेंच चोटी या साइड चोटी बनाकर ट्राई कर सकती हैं। उसके बाद अपने हेयर स्टाइल को हेयर एक्सेसरीज से सजाना न भूलें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल