नई दिल्ली: कहते है कि प्यार का कोई मजहब नहीं होता जिससे हो जाए वही उनका मजहब और वही खुदा बन जाता है। और हमारे बॉलीवुड कलाकर तो हमेशा ही अपने प्यार के किस्सों के लिए चर्चा में रहते है। हाल ही में टेलीविजन अभिनेत्री निगार खान ने अपने पाकिस्तानी ब्वॉयफ्रेंड खय्याम शेख से शादी की। बिग बॉस 7 कि विनर रह चुकी गौहर खान की बहन निगार लंबे समय से बिजनेसमैन खय्याम को डेट कर रहीं थी जिसके बाद उन्होंने उनसे निकाह कर लिया।
प्यार में सारी सरहद पार कर जाना तो देखा गया है लेकिन निगार खान की तरह प्यार के लिए सरहद पार के व्यक्ति को चुनना थोड़ा मुश्किल या नामुमकिन जैसा लगता है। लेकिन ऐसे कई बॉलीवुड दिग्गज हैं जिन्हें पाकिस्तान में सच्चा प्यार मिला है। लेकिन इनमें से कुछ सिर्फ अफेयर तक ही सीमित रहे। अगली स्लाईड से जानिए कौन सी है वो अभिनेत्रियां जिनका पाकिस्तान में चला अफेयर-