
1. रीना रॉय और मोहसीन खान: शत्रुघन सिन्हा से प्यार में धोखा खाने के बाद रीना रॉय की मुलाकात पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसीन खान से हुई। इसके बाद दोनों ने 1983 में एक-दूसरे से शादी कर ली। जिस समय दोनों ने शादी की उस वक्त रीना रॉय का जादू बॉलीवुड में छाया हुआ था और मोहसीन का क्रिकेट करियर भी अच्छा चल रहा था। लेकिन दोनों इस कदर एक-दूसरे के प्यार में डूबे कि रीना ने शादी के बाद फिल्मों से अलविदा लेने का फैसला लिया और मोहसीन ने भी क्रिकेट को छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद वह इंडिया आकर रीना रॉय के साथ रहने लगे। उन्होंने बतौर एक्टर फिल्मों में भी काम किया लेकिन फिल्मों में वह नाकाम साबित हुए। इन्होंने एक-दूसरे के लिए सब कुछ किया लेकिन फिर भी दोनों का प्यार ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और इनकी शादी टूट गई। इसके बाद मोहसीन खान वापस अपने परिवार के पास पाकिस्तान चले गए।