1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. क्या ममता बनर्जी ने सच में यूसुफ पठान से इस्तीफा देने के लिए कहा? उन्होंने खुद बताया

क्या ममता बनर्जी ने सच में यूसुफ पठान से इस्तीफा देने के लिए कहा? उन्होंने खुद बताया

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 06, 2026 10:34 pm IST,  Updated : Jun 06, 2026 10:59 pm IST

Yusuf Pathan ने ममता बनर्जी और उनकी बहरामपुर सीट को लेकर हुई बातचीत के बारे में किए जा रहे दावों को खारिज कर दिया है। यूसुफ पठान इसको लेकर अपना पक्ष लोगों के सामने रखा। पढ़ें यूसुफ पठान का बयान।

यूसुफ पठान ने सोशल...- India TV Hindi
यूसुफ पठान ने सोशल मीडिया पर किए दावों को खारिज किया। Image Source : YUSUF PATHAN SOCIAL MEDIA PAGE/PTI (फाइल

TMC सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से उनसे इस्तीफा देने के लिए कहे जाने के दावे को खारिज कर दिया है। यूसुफ पठान ने साफ किया कि उनकी ममता बनर्जी से बहरामपुर लोकसभा सीट से इस्तीफे को लेकर कोई बात नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही यह खबर पूरी तरह से निराधार है।

ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा- यूसुफ

यूसुफ पठान ने कहा, "एक खबर वायरल की जा रही है कि ममता बनर्जी ने मुझसे बरहामपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के लिए कहा, ताकि वे वहां से चुनाव लड़ सकें। लेकिन ममता बनर्जी ने मुझसे कभी ये बात नहीं की। यह दावा गलत है।''

मुझे ममता बनर्जी या पार्टी के किसी भी नेता ने सांसद पद से इस्तीफा देने को नहीं कहा है: यूसुफ पठान

सोशल मीडिया पर क्या दावा किया जा रहा था?

गौरतलब है कि ममता बनर्जी अभी राज्य या केंद्र में किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ा था और करीबी मुकाबले में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा था कि ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान को सौरव गांगुली के जरिए मैसेज पहुंचाया है कि बहरामपुर से यूसुफ इस्तीफा दे दें जिससे ममता खुद चुनाव लड़कर संसद जा सकें। लेकिन यूसुफ ने इससे मना कर दिया है। हालांकि, यूसुफ और सौरव गांगुली खुद इस दावे को खारिज कर चुके हैं।

यूसुफ से इस्तीफा को लेकर नहीं हुई बात- सौरव गांगुली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी आज ही एक लेटर के जरिए साफ किया कि ममता बनर्जी ने उनसे कभी भी यूसुफ पठान को उनकी तरफ से कोई संदेश देने के लिए नहीं कहा, चाहे वह उनके इस्तीफे से जुड़ा हुआ हो या नहीं, जैसा कि आरोप लगाया जा रहा है। कभी भी मैंने यूसुफ पठान से इस तरह की किसी अपील या मैसेज के साथ संपर्क नहीं किया। मैं अपील करता हूं कि तथ्यों का सच जाने बिना अफवाहों और अटकलों पर विश्वास न करें।

ये भी पढ़ें- 'मेरी यूसुफ पठान से नहीं हुई कोई बात', ममता बनर्जी की तरफ से संपर्क करने वाली बात पर सौरव गांगुली ने दी सफाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत