1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड हस्तियों ने दी रितिक को जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड हस्तियों ने दी रितिक को जन्मदिन की बधाई

 Published : Jan 10, 2017 05:11 pm IST,  Updated : Jan 10, 2017 05:11 pm IST

रितिक रोशन मंगलवार को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर से उनके फैंस उन्हें ढ़ेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ सिनेमाजगत की हस्तियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं।

hrithik- India TV Hindi
hrithik

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन मंगलवार को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर से उनके फैंस उन्हें ढ़ेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ सिनेमाजगत की हस्तियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं। फरहान अख्तर, अभिषेक बच्चन और गोविंदा जैसे सितारों ने ट्विटर पर उनके अच्छे स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की।

इसे भी पढ़े:-

हिंदी फिल्म 'भगवान दादा' में बाल कलाकार के रूप में काम कर चुके रितिक ने वर्ष 2000 की फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बतौर अभिनेता अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और इस फिल्म के साथ उन्होंने हजारों दर्शकों का दिल जीत लिया। 'कभी खुशी कभी कम', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'अग्निपथ' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके रितिक इन दिनों संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

रितिक को जन्मदिन पर सितारों ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी।

फरहान अख्तर: कामना करते हैं कि रितिक का यह वर्ष अद्भुत रहे। जन्मदिन मुबारक हो और आप इसी तरह प्यार और खुशियां बरसाते रहें। एक बड़ी झप्पी।

गोविंदा: अद्भुत डांसर रितिक को जन्मदिन की बधाई। भगवान का आशीर्वाद रहे।

अभिषेक बच्चन: भाई! आज आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करते हैं। जन्मदिन शानदार रहे, रितिक को प्यार।

फराह खान: डुग्गू को जन्मदिन मुबारक हो। यह वर्ष खुशियां, स्वास्थ्य समृद्धि, सफलता लाए।

साजिद खान: मेरे दोस्त रितिक को जन्मदिन की बधाई।

उदय चोपड़ा: जन्मदिन मुबारक हो! रितिक के लिए अद्भुत दिन है और पूरा वर्ष अद्भुत रहे। बहुत-बहुत प्यार।

विशाल ददलानी: जन्मदिन की बधाई। रितिक को प्यार।

राजपाल यादव: उम्मीद है कि आपका जन्मदिन बेहतरीन रहे। आपको सफलता और खुशियां मिलें। जन्मदिन की बधाई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन