1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विटर के बादशाह बने शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन को पछाड़ा

ट्विटर के बादशाह बने शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन को पछाड़ा

 Published : Feb 01, 2018 11:23 am IST,  Updated : Feb 01, 2018 11:23 am IST

शाहरुख के नंबर वन बनने के बाद अमिताभ ने मजाकिया अंदाज में ट्विटर छोड़ने का ऐलान कर दिया।

शाहरुख खान, ट्विटर- India TV Hindi
शाहरुख खान, ट्विटर

नई दिल्ली: किंग खान के चाहने वालों के लिए गुड न्यूज है। अब सिर्फ आपके दिलों के ही नहीं बल्कि ट्विटर के भी बेताज बादशाह बन गए हैं शाहरुख खान। जी हां, अमिताभ बच्चन को पछाड़कर शाहरुख खान ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो करने वाले बॉलीवुड स्टार बन गए हैं।

वैसे देखा जाए तो दोनों के ही फॉलोवर्स 32.9 मिलियन हैं। लेकिन आंकड़ों की बात की जाए तो अमिताभ बच्चन के फॉलोवर्स जहां 32,901,915 हैं, वहीं शाहरुख खान को ट्विटर पर अब 32,938,971 लोग फॉलो करने लगे हैं। यानी शाहरुख खान बन गए हैं नंबर वन।

अमिताभ ने मजाकिया अंदाज में ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए ट्विटर छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

देखते हैं, ट्विटर की तरफ से अमिताभ को जवाब मिलता है या नहीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन