1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Latest Bollywood News June 11: अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल हैक और युवराज सिंह के संन्यास पर पत्‍नी हेजल कीच की पोस्ट तक ये है मनोरंजन की बड़ी खबरें

Latest Bollywood News June 11: अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल हैक और युवराज सिंह के संन्यास पर पत्‍नी हेजल कीच की पोस्ट तक ये है मनोरंजन की बड़ी खबरें

 Published : Jun 11, 2019 08:26 am IST,  Updated : Jun 11, 2019 10:19 am IST

अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल हैक और युवराज सिंह के संन्यास पर पत्नी हेजल कीच का इमोशनल पोस्ट, जानिए मनोरंजन की अभी तक की बड़ी खबर

Latest Bollywood News June 11- India TV Hindi
Latest Bollywood News June 11

अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंड हैक और युवराज सिंह के संन्यास पर पत्‍नी हेजल कीच का इमोशनल पोस्ट, जानिए मनोरंजन की अभी तक की बड़ी खबर

अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल हुआ हैक, हैकर ने दी ये चेतावनी

अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल सोमवार की रात को प्रो-पाकिस्तान टर्किश हैकर ग्रुप  Ayyildiz Tim ने हैक कर लिया। हैकरों ने अमिताभ बच्चन का बायो भी बदल दिया और उसमें लव पाकिस्तान लिखा नजर आ रहा है। हैकरों ने अमिताभ बच्चन के अकाउंट को हैक कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी है।

युवराज सिंह के संन्यास पर पत्‍नी हेजल कीच ने लिखा इमोशनल नोट, कहा- 'मुझे आप पर गर्व है'

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने 10 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। यह बात मीडिया में आते ही हर तरफ आग की तरह फैल गई। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स, क्रिकेटर ने यूवी को सोशल मीडिया पर मोटिवेशनल मैसेज भेजने लगे। अनुष्का शर्मा, नेहा धूपिया सहित कई बॉलीवुज एक्ट्रेस ने यूवी को सोशल मीडिया पर मोटिवेशनल मैसेज सेंड किये। 

Rising Star 3: सलमान खान ने आफताब सिंह के पिता का चुकाया था लोन, अब विनर प्राइज मनी से करेंगे बहन की शादी

फरीदकोट पंजाब के रहने वाले आफताब सिंह ने राइजिंग स्टार 3 का खिताब सिर्फ अपने नाम नहीं किया है बल्कि सलमान खान के दिल में भी अपनी खास जगह बना ली है। जी हां मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विनर आफताब के पिता पर 3 लाख रूपए का था कर्ज था और जैसे ही सलमान खान को इस बात का पता चला उन्होंने उनका कर्जा भर दिया।

रणबीर कपूर के फैन ने किया खुलासा इस खास वजह से बैठा था नीचे

रणबीर कपूर अपने एक फैन की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए लेकिन ट्रोल के बाद फैन ने जो खुलासा किया है वह काफी हैरान करने वाला है। आपको घटना की शुरुआत से बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है? दरअसल पूरी बात यह थी कि रणबीर कपूर और उनके फैन विक्रांत सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा था इस वीडियो में विक्रांत जमीन पर बैठा है और रणबीर कपूर सोफे पर बैठे हैं लेकिन यह वीडियो सोशल 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन