1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए 8 स्टार बेटियों की बॉलीवुुड में आने से पहले कैसी चल रही है तैयारी

जानिए 8 स्टार बेटियों की बॉलीवुुड में आने से पहले कैसी चल रही है तैयारी

 Published : Sep 15, 2015 06:22 pm IST,  Updated : Sep 16, 2015 08:45 pm IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड कलाकार हमेशा लाइमलाइट में रहने के लिए कुछ न कुछ नया करते ही रहते हैं। और इस मामले में इन सितारों के बच्चे भी पिछे नहीं हैं। वह भी सोशल मीडिया के

अथिया शेट्टी के बाद ये...- India TV Hindi
अथिया शेट्टी के बाद ये स्टार किड्स भी पर्दे पर धमाल मचाने को हैं तैयार

नई दिल्ली: बॉलीवुड कलाकार हमेशा लाइमलाइट में रहने के लिए कुछ न कुछ नया करते ही रहते हैं। और इस मामले में इन सितारों के बच्चे भी पिछे नहीं हैं। वह भी सोशल मीडिया के जरिए या कभी किसी इवेंट के कारण चर्चा में आ ही जाते हैं। कुछ स्टार किड्स तो बॉलीवुड में आने के लिए बिल्कुल तैयार है और कुछ इसमें एंट्री भी कर चुके हैं इनमें से एक हैं सुनील शट्टी की बेटी अथिया शेट्टी जो हाल ही में फिल्म 'हीरो' मे नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ आदित्या पंचोली के बेटे सूरज पंचोली ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था।

हालांकि फिल्म पर्दे पर कोई खास धमाल नहीं मचा पाई है लेकिन इन दोनों सितारों का बॉलीवुड ने बाहें फैलाकर स्वागत किया है। सलमान खान के बैनर तले बनीं इस फिल्म का खुद दबंग खान ने प्रचार किया था। बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी इन्हें आशीर्वाद दिया।

इन्हीं की तरह बॉलीवुड के बाकी कलाकारों के बच्चे भी तैयार दिख रहे है सिल्वर स्क्रीन पर आग लगाने के लिए। इनमें से कुछ को आप जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए देखेंगे वहीं कुछ अभी तैयारी में है। तो आइए आपको बताते है वो कौन से स्टार किड्स है जिनका बॉलीवुड को है बेसब्री से इंतजार-

india tv

1. सारा खान: सैफ अली खान की बेटी सारा खान इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। खबरों के अनुसार वह करण जौहर की फिल्म से जल्द ही बॉलीवुड में डैब्यू करने वाली हैं। वह शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ फिल्म में रोमांस करती हुई नजर आएंगी। हालांकि सैफ से जब भी सारा के बॉलीवुड में कदम रखने के बारे में पूछा गया है तो वह हमेशा ही यह कहते हुए दिखे हैं कि वह चाहते हैं कि सारा सबसे पहले अपनी पढ़ाई पूरी करें उसके बाद ही वह अभिनय की इस दुनिया में आए। सारा ने भले ही बॉलीवुड में अभी डैब्यू न किया हो लेकिन वह 'हैलो मैगजीन' के लिए फोटोशूट जरूर करवा चुकी हैं। इस फोटोशूट में वह अपनी मां अमृता सिंह के साथ नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन