1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब सितारों के थप्पड़ से गूंज उठा बॉलीवुड

जब सितारों के थप्पड़ से गूंज उठा बॉलीवुड

 Published : Aug 24, 2015 11:46 pm IST,  Updated : Aug 25, 2015 11:17 am IST

नई दिल्ली: आम जनता, खासतौर से युवा, बॉलीवुड सितारों को अपना आदर्श मानते हैं। वे उनके तौर-तरीकों अपनाते हैं, उनकी तरह हेयर स्टाइल रखते हैं, उनके जैसे कपड़े भी पहनते हैं। पर क्या ये फिल्मी

जब सितारों के थप्पड़...- India TV Hindi
जब सितारों के थप्पड़ से गूंज उठा बॉलीवुड

नई दिल्ली: आम जनता, खासतौर से युवा, बॉलीवुड सितारों को अपना आदर्श मानते हैं। वे उनके तौर-तरीकों अपनाते हैं, उनकी तरह हेयर स्टाइल रखते हैं, उनके जैसे कपड़े भी पहनते हैं। पर क्या ये फिल्मी सितारें वास्तव में आज के युवाओं के रोल मॉडल बन सकते हैं। पिछले कुछ उदाहरण देखें, तो ऐसा नहीं लगता। बहुत से ऐसे फिल्मी सितारे हैं, जिन्होंने साथियों पर हाथ उठाया है और यहां तक कि गाली-गलौज भी की। ऐसे कई किस्से हैं जिनसे बॉलीवुड तो हैरान हुआ ही है, फैन्स भी अचंबे में हैं।

आज हम आपको बताने जा रही है कुछ ऐसे है थप्पड़ कांड जिनसे आपके पसंदीदा सितारे विवादों में आ चुके है-

india tv

1. सोहेल खान और वरुण धवन: कुछ समय पहले वरुण धवन और सोहेल खान की खबरें खूब मीडिया में आ रही थीं। दरअसल मामला यह था कि सोहेल और वरुण में किसी बात को लेकर नोंक-झोंक हो गई थी और वरुण ने सोहेल से ऊंची आवाज में बात की, जिसकी वजह से सोहेल उन पर भड़क गए और कड़े शब्दों में उन्हें ऐसा दोबारा न करने की हिदायत दे डाली। खबरों की मानें तो सोहेल ने इस बात पर वरुण के गाल पर एक जोरदार तमाचा भी जड़ दिया था। हालांकि यह दोनों इस बात से साफ इंकार करते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन