1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बोनी कपूर ने परिवार के साथ मनाया जन्मदिन

बोनी कपूर ने परिवार के साथ मनाया जन्मदिन

 Published : Nov 11, 2018 02:09 pm IST,  Updated : Nov 11, 2018 02:09 pm IST

श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर का यह पहला जन्मदिन है। 

बोनी कपूर - India TV Hindi
बोनी कपूर  Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: निर्माता बोनी कपूर रविवार को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पूरा परिवार एक साथ दिखाई दिया। बोनी के छोटे भाई संजय कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पारिवारिक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें बोनी के बच्चे अर्जुन, अंशुला, जान्हवी और खुशी भी हैं। 

तस्वीर के साथ कैप्शन में संजय ने लिखा, "जन्मदिन की बधाई हो भइया।" बोनी के बटे अर्जुन ने वहीं तस्वीर साझा करते हुए एक भावुक संदेश लिखा। अर्जुन ने लिखा, "आपने 'मिस्टर इंडिया' नाम की एक फिल्म बनाई। फिल्म में एक बेहद प्रासंगिक लाइन थी 'जिंदगी की यही रीत है हार के बाद ही जीत है'। बुरे के बाद अच्छा आता है। डैड, आपको जन्मदिन की बधाई। आपका जीवन खुशियों से भरा रहे..आपके परिवार की तरफ से, तीनों बच्चों और आपकी सबसे प्यारी बेटी खुशी की ओर से।"

श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर का यह पहला जन्मदिन है। इस साल की शुरुआत में दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया था। ​बोनी ने 'वो सात दिन', 'लोफर', 'पुकार', 'वांटेड', 'नो एंट्री', 'तेवर' और 'मॉम' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। 

बोनी कपूर 
Image Source : YOGEN SHAHबोनी कपूर 

बोनी कपूर 
Image Source : YOGEN SHAHबोनी कपूर 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन