1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नवाजुद्दीन से एक्टिंग के गुर सीख रही हैं अतिया शेट्टी

नवाजुद्दीन से एक्टिंग के गुर सीख रही हैं अतिया शेट्टी

 Published : Nov 11, 2018 12:18 pm IST,  Updated : Nov 11, 2018 12:18 pm IST

‘‘हीरो’’ और ‘‘मुबारकां’’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं इस अभिनेत्री ने कहा कि वह पहली बार महिला निर्देशक देबमित्रा हासन के साथ करके खुश है। 

नवाजुद्दीन-अतिया- India TV Hindi
नवाजुद्दीन-अतिया

मुंबई: नवोदित फिल्म अभिनेत्री अतिया शेट्टी का कहना है कि फिल्म ‘‘मोतीचूर चकनाचूर’’ में अपने सह अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अभिनय को काफी गौर से देख रही हैं और इससे उनको काफी चीजें सीखने को मिली। 

इस विचित्र वेडिंग कॉमेडी फिल्म के जरिये नवाजुद्दीन और अतिया की जोड़ी पहली बार पर्दे पर दिखाई देगी। अतिया ने बताया, ‘‘मैं पहली बार उनके (नवाजुद्दीन) जैसे बहुमुखी अभिनेता के साथ हूं। शूटिंग के दौरान मैं नवाज सर समेत फिल्म के सभी कलाकारों से काफी कुछ सीख रही हूं। नवाज सर अविश्वसनीय हैं।’’ 

‘‘हीरो’’ और ‘‘मुबारकां’’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं इस अभिनेत्री ने कहा कि वह पहली बार महिला निर्देशक देबमित्रा हासन के साथ करके भी उतना ही खुश है। 

फिल्म की टीम ने भोपाल में शूटिंग शुरू किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन