1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैडम तुसाद में श्रीदेवी के वैक्स स्टेच्यू से हटा पर्दा, बोनी कपूर के साथ मौजूद थीं जाह्नवी और खुशी

मैडम तुसाद में श्रीदेवी के वैक्स स्टेच्यू से हटा पर्दा, बोनी कपूर के साथ मौजूद थीं जाह्नवी और खुशी

 Published : Sep 04, 2019 11:07 am IST,  Updated : Sep 04, 2019 11:19 am IST

सिंगापुर के मैडम तुसाद में श्रीदेवी के स्टेच्यू का अनावरण किया गया है। इस इवेंट पर जाह्नवी कपूर, बोनी कपूर और खुशी कपूर पहुंचे।

Sridevi wax statue- India TV Hindi
Sridevi wax statue Image Source : TWITTER

सिंगापुर के मैडम तुसाद में आइकॉनिक श्रीदेवी के वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया गया है। यह वैक्स स्टेच्यू उनके एवरग्रीन डांस नंबर 'हवा हवाई' के लुक पर बनाई गई है। श्रीदेवी के वैक्स स्टेच्यू के लॉन्च से एक दिन पहले बोनी कपूर ने एक वीडियो शेयर करके इस इवेंट के बारे में बताया था।

स्टेच्यू के लॉन्च के समय बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और संजय कपूर मौजूद थे।

बोनी कपूर ने कल ट्वीट किया था- श्रीदेवी आज भी उनके फैन्स के दिलों में जिंदा हैं। बेसब्री से मैडम तुसाद में उनके स्टेच्यू के लॉन्च का इंतजार कर रहा हूं।

बॉलीवुड की फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी को 24 फरवरी 2018 को अचानक हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। वह  शादी में शामिल होने के लिए अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई पहुंची थी श्रीदेवी। 

Also Read:

Saaho Box Office Collection Day 5: प्रभास की एक्शन ड्रामा फिल्म 'साहो' ने 100 करोड़ के क्लब में की एंट्री

श्वेता बच्चन नव्या और अगस्त्य को कर रही हैं मिस, शेयर किया पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन