1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bottle Cap Challenge: सुनील ग्रोवर ने हाथ से खोला कैप, देखें दूसरे सेलेब्स ने कैसे पूरा किया ये चैलेंज

Bottle Cap Challenge: सुनील ग्रोवर ने हाथ से खोला कैप, देखें दूसरे सेलेब्स ने कैसे पूरा किया ये चैलेंज

 Published : Jul 05, 2019 12:43 pm IST,  Updated : Jul 05, 2019 02:35 pm IST

बॉटल कैप चैलेंज (Bottle Cap Challenge) इन दिनों खूब चर्चा में है। कई सेलेब्स इस चैलेंज को पूरा कर अपने वीडियोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। हाल ही में कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर ने ये चैलेंज पूरा किया।

 Bottle Cap Challenge- India TV Hindi
Bottle Cap Challenge Image Source : INSTAGRAM

बॉटल कैप चैलेंज (Bottle Cap Challenge) इन दिनों खूब चर्चा में है। कई सेलेब्स इस चैलेंज को पूरा कर अपने वीडियोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। हाल ही में कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर ने ये चैलेंज पूरा किया। जहां सभी लोग अरने पैर से कैप खोलकर इस चैलेंज को पूरा कर रहे हैं, वहीं सुनील ने अपने हाथ से कैप खोलकर ये चैलेंज पूरा किया है।

सुनील ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ''मुझसे तो हाथ से ही खुल गया।''

इसके पहले अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ ने भी इस चैलेंज को पूरा किया है। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने चैलेंज के वीडियो के साथ-साथ दूसरे लोगों के वीडियोज भी शेयर किए हैं।

इतना ही नहीं सुष्मिता सेन, उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और उनकी दोनों बेटियां रिनी और अलीशा ने भी ये चैलेंज बहुत अच्छी तरह से पूरा किया है। सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

एक्टर कुणाल खेमू ने बड़े ही फनी तरीके से ये चैलेंज पूरा किया। उन्होंने पैर से कैप खोलने के बजाय अपने हाथ से कैप खोला और बोतल से पानी पी लिया।

विद्युत जामवाल ने बड़े ही फनी तरीके से इस चैलेंज को पूरा किया। उन्होंने एक साथ तीन बोतलों के कैप खोले।

Also Read:

सुष्मिता सेन ने ब्वॉयफ्रेंड और बेटियों संग लिया Bottle Cap Challenge

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन