मुंबई: सोशल मीडिया पर नया सियापा शुरू हो गया है- Bottle Cap Challenge, इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने-अपने वीडियो शेयर किये हैं। इस लिस्ट में अब सुष्मिता सेन भी जुड़ गई हैं। सुष्मिता ने खुद तो ये चैलेंज लिया ही है साथ ही उनकी दोनों बेटियों रेने और अलीशा ने भी ये चैंलेज स्वीकार किया है। और इन तीनों लेडीज का साथ दे रहे हैं सुष्मिता के ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल।
Related Stories
सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर सभी के वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- हमेशा लड़के ही क्यों सारे मजे लें। चैलेंज एक्सेप्ट किया।
सुष्मिता के पोस्ट से पता चला है कि वो दुबई में हैं। हाल ही में सुष्मिता सेन ने स्विमिंग पूल के वीडियो शेयर किए थे। इन वीडियो में सुष्मिता रोहमन के साथ पूल में थीं। उनके साथ उनकी बेटी भी थी। सुष्मिता और रोहमन ने एक दूसरे को पूल में गले भी लगाया।
पिछले दिनों खबर आई थी कि रोहमन और सुष्मिता का ब्रेकअप हो गया। लेकिन सुष्मिता ने रोहमन को आई लव यू लिखकर इन खबरों का खंडन कर दिया।
Also Read:
प्यार में पड़े अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के अंदाज को भी कर रहे हैं कॉपी, यूजर से पूछ रहे एक सवाल...
रिश्ता जगजाहिर किया अब मुंह क्यों छिपा रहे हैं मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर!