रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और आलिया भट्ट(Alia bhatt) की फिल्म गली बॉय(Gully boy) का बिजनेस बढ़ता जा रहा है। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। यह फिल्म 5 दिनों में 80 करोड़ कमा चुकी है। लगता है जल्द ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल होने वाली है। गली बॉय का बॉक्सऑफिस कलेक्शन 5वें दिना का सामने आ गया है। फिल्म ने पांचवे दिन 8.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
Related Stories
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा- फिल्म ने पहले दिन 19.40 करोड़, दूसरे दिन 13.10 करोड़, तीसरे दिन 18.65 करोड़, चौथे दिन 21.30 करोड़ और पांचवें दिन 8.65 करोड़ की कमाई की है। फिल्म टोटल 81.10 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
गली बॉय 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। 8 दिन में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
ज़ोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉ़य' एक ऐसे रैपर की कहानी है जो मुंबई के वास्तव में एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी की गलियों से निकलकर ना सिर्फ मुंबई में बल्कि पूरे देश और दुनिया में छा जाना चाहता है। यह कहानी मुराद की है जिसके पिता ने बुढ़ापे में दूसरी शादी कर ली है। मां के साथ हुई नाइंसाफी और बाप के ताने से परेशान मुराद (रणवीर सिंह) के अंदर एक आग है उसे बस एक चिंगारी की जरूरत है जो उसे रैपर एमसी शेर (सिद्धांत चतुर्वेदी) से मिलती है।
मुराद अपनी परेशानियों पर कविता बनाकर उन्हें एक डायरी में लिखता है, एक दिन उसके कॉलेज में रैपर एमसी शेर परफॉर्म करता दिखता है, बस मुराद की मुराद पूरी हो जाती है उसे पता चल जाता है कि जिंदगी में उसे चाहिए क्या और फिर उसके अंदर का लावा फूटकर बाहर आता है। आगे जो कुछ भी बोता है वो बहुत प्रिडिक्टिबल है, लेकिन जोया ने जिस तरह से इस कहानी को पर्दे के सामने प्रस्तुत किया है वो आपको निराश नहीं करेगा।
बॉलीवुृड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
रिक्रिएट किया जाएगा सलमान खान का सुपरहिट गाना 'ओ ओ जाने जाना', कटरीना संग थिरकेगें इस गाने पर
नेगेटिव फीडबैक की वजह से रिलीज के बाद चेंज होगा प्रिया प्रकाश वारियर की डेब्यू का क्लाइमेक्स