1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘18 की होने तक किसी लड़के को मुझमें दिलचस्पी नहीं थी’

‘18 की होने तक किसी लड़के को मुझमें दिलचस्पी नहीं थी’

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 27, 2016 11:51 am IST,  Updated : Jan 27, 2016 12:21 pm IST

नई दिल्ली: कनाडाई मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने कहा कि किशोरावस्था में 'अल्हड़' किस्म की थीं और 18 साल की होने तक लड़के उनकी ओर आकर्षित नहीं होते थे। सनी ने अपने बयान

sunny- India TV Hindi
sunny

नई दिल्ली: कनाडाई मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने कहा कि किशोरावस्था में 'अल्हड़' किस्म की थीं और 18 साल की होने तक लड़के उनकी ओर आकर्षित नहीं होते थे। सनी ने अपने बयान में कहा, "मैं कॉलेज में एवरेज स्टूडेंट (औसत दर्जे की छात्रा) थी। लेकिन मैं बिजनेस जानती थी और मार्केटिंग की शौकीन थी। मैं किशोरावस्था में बेवकूफ-सी थी और मेरे कोई ज्यादा दोस्त नहीं थे।"

उन्होंने कहा, "मैं वीडियो एडिटिंग, फोटोशॉप में काम करने के अलावा और भी बहुत कुछ करना जानती थी। आमतौर पर 18 से 19 साल की लड़की इतना कुछ नहीं जानती है। यह भी बता दूं कि 18 की होने तक किसी लड़के को मुझमें दिलचस्पी नहीं थी।"

अभिनेत्री सनी अपनी अगली फिल्म 'मस्तीजादे' के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। सनी लियोन बॉलीवुड में कदम रखने से पहले भारतीय मूल की लोकप्रिय कनाडाई पोर्न स्टार थीं। हाल ही में एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में एंकर ने सनी लियोन से उनके पोर्न स्टार वाले जीवन पर सवाल किए थे और उन्होंने बेहिचक जवाब दिए थे।

पंजाबी फिल्म करने को बेताब

'बेबी डॉल' का कहना है कि उन्हें पंजाबी अच्छी तरह समझ आती है और वह पंजाबी फिल्म में काम करने की इच्छुक हैं। यह पूछे जाने पर कि वह एक पंजाबी फिल्म में काम कर पंजाब से अपने रिश्ते को और मजबूत करना चाहेंगी? इसके जवाब में सनी ने कहा, "यकीनन! मैंने अगर पंजाबी फिल्म में काम किया, तो मेरी सारी पंजाबी (भाषा) वापस आ जाएगी।"

सनी ने 'जिस्म 2' (2012) से हिंदी फिल्म जगत में कदम रखा। उनका कहना है कि उन्हें पंजाबी अच्छी तरह समझ आती है, लेकिन उनके पास इसका अभ्यास करने के लिए कोई नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं पंजाबी समझती हूं, लेकिन मेरे पास इसका अभ्यास करने के लिए कोई नहीं है। काश मैं ऐसा कर पाती। अगर मुझे किसी अच्छी पंजाबी फिल्म का प्रस्ताव मिला तो यकीनन उसमें काम करूंगी।"
सनी जल्द मिलाप जावेरी निर्देशित मस्तीजादे में दोहरी भूमिका में नजर आएंगी। इसमें वीर दास और तुषार कपूर भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन