1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ ने कहा बॉलीवुड में एक ही 'हीरो' है और वो है जैकी श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ ने कहा बॉलीवुड में एक ही 'हीरो' है और वो है जैकी श्रॉफ

 Published : Apr 10, 2018 02:49 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 02:49 pm IST

टाइगर इन दिनों 'बागी 2' सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद से 135 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

टाइगर श्रॉफ- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि सिर्फ एक 'हीरो' हो सकता है और वो केवल उनके पिता जैकी श्रॉफ हैं। टाइगर का मानना है कि उनके पिता के साथ उनकी कोई तुलना नहीं है। 'हीरो', 'राम लखन', 'खलनायक', 'यादें' और 'कर्मा' जैसी फिल्मों में जैकी श्रॉफ का निर्देशन कर चुके फिल्मकार सुभाष घई ने मंगलवार को ट्विटर पर पिता और बेटे दोनों की प्रशंसा की।

घई ने लिखा, " वर्ष 1980 में 'हीरो' से अब 2018 की 'हीरो' में पिता जैकी को टाइगर की सफलता के रूप में सम्मान मिला है। मुझे दोनों पर बेहद गर्व है। भगवान पूरे रिवार पर प्यार बना रखे।" इस पर टाइगर ने कहा, "हम भाग्यशाली हैं कि आप हमारे अंकल हैं, लेकिन यहां केवल एक हीरो हो सकता है और वो डैड हैं। कोई तुलना नहीं।"

टाइगर इन दिनों 'बागी 2' सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद से 135 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन