1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Celebs Daily Insta Update: जान्हवी कपूर की हालिया फोटोशूट से लेकर तारा सुतारिया का लेटेस्ट अंदाज़ हो रहा है वायरल

Celebs Daily Insta Update: जान्हवी कपूर की हालिया फोटोशूट से लेकर तारा सुतारिया का लेटेस्ट अंदाज़ हो रहा है वायरल

 Published : Jul 24, 2021 07:45 am IST,  Updated : Jul 24, 2021 12:41 pm IST

बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने फैंस के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

Janhvi Kapoor, Tara Sutaria- India TV Hindi
जान्हवी कपूर की हालिया फोटोशूट से लेकर तारा सुतारिया का लेटेस्ट अंदाज़ हो रहा है वायरल Image Source : INSTAGRAM/TARA SUTARIA

रुपहले पर्दा हो या टीवी का छोटा पर्दा इन से जुड़े सेलिब्रिटी अक्सर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। ये सेलिब्रिटी लगातार आए दिनों अपने चाहनेवालों के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा कलाकार के झलक पाकर काफी खुश होते हैं, और उनकी पोस्ट्स पर लाइक्स और कमेंट्स का सिलसिला कायम रहता है। 

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने फैंस के बीच अपनी हालिया फोटोसूट की तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में जान्हवी फिरोज़ी कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का यह अंदाज़ फैंस को कापी पसंद आ रहा है।

अभिनेत्री तारा सुतारिया का भी हालिया लुक इन दिनों चर्चा का हिस्सा बना हुआ है। अपने हालिया लुक में तारा काफी स्टनिंग नजर आ रही हैं। 

टीवी अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस ने हाल ही में अपने फोटोशूट की तस्वीर को फैंस के बीच शेयर किया है। इस तस्वीर में टीवी अभिनेत्री के अंदाज़ को फैंस का फी पसंद कर रहे हैं। 

हाल ही में परिणय सूत्रों में बंधी दिशा परमार ने अपने चाहने वालों के बीच अपनी चंद खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में वह ट्रेडीशनल अवतार में नजर आ रही हैं। दिशा की शादी राहुव वैद्य से हुई है, और वह इस दौरान अपनी मैरेड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन