1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Celebs On Insta: पिता सुनील दत्त की बर्थ एनिवर्सिरी पर संजय दत्त ने कहा- आप हमेशा मेरी ताकत रहे हैं...

Celebs On Insta: पिता सुनील दत्त की बर्थ एनिवर्सिरी पर संजय दत्त ने कहा- आप हमेशा मेरी ताकत रहे हैं...

 Published : Jun 06, 2020 12:04 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 03:06 pm IST

इन दिनों बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इस प्लेटफॉर्म के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं।

संजय दत्त ने शेयर की पिता सुनील दत्त के साथ बचपन की फोटो- India TV Hindi
संजय दत्त ने शेयर की पिता सुनील दत्त के साथ बचपन की फोटो Image Source : INSTAGRAM: @DUTTSANJAY

मुंबई: आज हम आपको दिखाने वाले हैं कि आपके पसंदीदा सितारों ने इंस्टाग्राम पर क्या पोस्ट किया है। लॉकडाउन के बाद अनलॉक 1 में फैन्स से जुड़े रहने के लिए सेलिब्रिटीज खूबसूरत पोस्ट करते रहते हैं। जिसमें सितारे वर्कआउट वीडियो से लेकर, फोटोशूट, पुरानी यादें और लॉकडाउन की अपनी रूटीन साझा करते रहते हैं।

दिवंगत एक्टर सुनील दत्त की आज बर्थ एनिवर्सिरी है। ऐसे में बेटे संजय दत्त ने उनके साथ बचपन की फोटो शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा है, 'आप हमेशा मेरी ताकत और खुशी के स्रोत रहे हैं। हैप्पी बर्थडे डैड!'

सनी लियोनी ने बेटी निशा निशा की फोटो शेयर कर बताया कि उसने आज घुड़सवारी की पहली क्लास की है। 'मुझे तुम पर गर्व है निशा।'

सनी लियोनी ने बेटी निशा की फोटो शेयर की
Image Source : सनी लियोनी ने बेटी निशा की फोटो शेयर कीसनी लियोनी ने बेटी निशा की फोटो शेयर की

बिग बॉस 13 में नज़र आ चुकीं आरती सिंह ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जो मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की शादी का है। इसमें आरती अपने भाई कृष्णा और भाभी कश्मीरा के साथ जमकर नाच रही हैं।

आयुष्मान ने अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वो जोकर के लुक में दिखाई दे रहे हैं। ये आर्टवर्क है, जिसे एक फैन ने बनाया है। 

अनुष्का शर्मा ने पौधों के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'मैंने कहा था कि मैं हर जगह सनलाइट स्पॉट ढूंढ लेती हूं।'

रितेश देशमुख भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने पत्नी जेनेलिया के साथ मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

सोनम कपूर ने अपनी फोटो शेयर कर बताया कि इन दिनों बेड पर पड़े रहना उनका फेवरेट काम है।

बारिश का मौसम एन्जॉय कर रही हैं राधिका मदान। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया है।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन