1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चेतन भगत ने जताई सलमान खान से ऐसी इच्छा

चेतन भगत ने जताई सलमान खान से ऐसी इच्छा

 Published : Mar 08, 2017 07:09 pm IST,  Updated : Mar 08, 2017 07:09 pm IST

चेतन भगत की कुछ किताब ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ को लेकर इन दिनों फिल्म की शूटिंग चल रही है। लेकिन उनके जीवन पर भी फिल्म बनेगी इसकी को फिलहाल कोई चर्चा नहीं है। हालांकि चेतन चेतन भगत ने...

salman khan - India TV Hindi
salman khan

नई दिल्ली: जाने माने लेखक और स्तंभकार चेतन भगत की कुछ किताब ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ को लेकर इन दिनों फिल्म की शूटिंग चल रही है। लेकिन उनके जीवन पर भी फिल्म बनेगी इसकी को फिलहाल कोई चर्चा नहीं है। हालांकि चेतन चेतन भगत ने इस बात की इच्छा जाहिर कर दी है कि यदि उनके जीवन पर कभी कोई बड़े बजट की फिल्म बने तो उसमें सलमान खान उनकी भूमिका निभाएं। ‘वन इंडियन गर्ल’ के लेखक भगत ने यहां एक कार्यक्रम में एक प्रश्न के उत्तर में कहा, “यदि मेरे पूरे जीवन पर कोई बड़ी फिल्म कभी बनती है तो मैं चाहूंगा कि सलमान खान वह भूमिका निभाएं। हालांकि मैं उनकी तरह शर्ट नहीं उतार सकता।“

कार्यक्रम में लेखक बनने के प्रश्न पर भगत ने कहा कि हर कोई लेखक नहीं बन सकता, लेकिन लेखक किसी भी क्षेत्र से आ सकता है। उन्होंने कहा कि लेखकों को अपने पाठकों के लिए सामग्री का मूल्यवर्धन करना चाहिए और लोकप्रियता के आगे अपनी विश्वसनीयता को दांव पर नहीं लगाना चाहिए।

चेतन भगत की किताब पर बन रही फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इससे पहले उनकी किताब ‘2 स्टेट्स’ पर भी फिल्म बनाई जा चुकी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन