1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सरकार 3' का पहला गाना 'एंग्री मिक्स' हुआ रिलीज

'सरकार 3' का पहला गाना 'एंग्री मिक्स' हुआ रिलीज

 Published : Mar 08, 2017 06:36 pm IST,  Updated : Mar 08, 2017 06:36 pm IST

रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘सरकार 3’ का पहला गाना ‘एंग्री मिक्स’ आज यूट्यूब पर जारी कर दिया गया।

sarkar 3- India TV Hindi
sarkar 3

मुंबई: रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘सरकार 3’ का पहला गाना ‘एंग्री मिक्स’ आज यूट्यूब पर जारी कर दिया गया। वीडियो में एक बार फिर अमिताभ बच्चन एंग्रीमैन के लुक में दिखाई दे रहे हैं। सुखविंदर सिंह और मीका सिंह की आवाज में गाए इस गाने में फिल्म के किरदारों से परिचय कराया जा रहा है।

वीडियो में अमिताभ पुरानी सरकार सीरीज की फिल्मों की तरह गुस्से वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ ने गले और हाथों में रुद्राक्ष की माला पहन रखी है और माथे पर लंबा टीका लगाया है। पूरे गाने के दौरान गोलीबारी और मारधाड़ के सीन ही दिखाए गये हैं।

यहां देखिए गाना:

‘सरकार’ और ‘सरकार-2’ में बजने वाले बैकग्राउंड म्यूजिक 'गोविंदा' की धुन पर ही ये गाना बना है, हालांकि इस गाने को ‘एंग्री मिक्स सॉन्ग’ के नाम से जारी किया गया है। रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी ‘सरकार 3’ राजनीतिक-थ्रिलर फिल्म है। माना जाता है कि सरकार सीरीज बाल ठाकरे के परिवार से प्रेरित है। ‘सरकार’ फिल्म की पहली कड़ी साल 2005 में रिलीज हुई थी।

अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ और यामी गौतम से सजी ये फिल्म 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन