1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक लंबी 'छलांग' लगाने के लिए तैयार हैं राजकुमार राव, नवंबर में रिलीज हो रही है फिल्म

एक लंबी 'छलांग' लगाने के लिए तैयार हैं राजकुमार राव, नवंबर में रिलीज हो रही है फिल्म

 Published : Oct 09, 2020 12:00 pm IST,  Updated : Oct 09, 2020 12:06 pm IST

इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ नुसरत भरूचा भी नज़र आएंगी। पहले इस मूवी का नाम 'तुर्रम खान' रखा गया था।

Chhalaang movie release date- India TV Hindi
राजकुमार राव की फिल्म नवंबर में रिलीज हो रही है Image Source : INSTAGRAM

राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म 'छलांग' इसी साल नवंबर महीने में रिलीज के लिए तैयार है। पहले इसका नाम 'तुर्रम खान' रखा गया था और ये जून महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। 

अपनी फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए राजकुमार राव ने पोस्टर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, "मोंटू सर की क्लास जल्द शुरू होने वाली है। तैयार रहिए एक लंबी छलांग लगाने के लिए। 13 नवंबर। #WorldPremiereOnPrime #ChhalaangOnPrime"

'स्त्री' की रिलीज को दो साल पूरे, श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव ने यूं किया फिल्म को याद

इन फिल्मों में नज़र आएंगे राजकुमार 

राजकुमार राव तेलुगू सुपरहिट पुलिस थ्रिलर फिल्म 'हिट' के हिंदी रीमेक में भी अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'हिट', का अर्थ होमिसाइड इंटरवेंशन टीम है, यह एक पुलिस अधिकारी की कहानी बताती है जो एक लापता महिला की तलाश करता है। तेलुगू मूल फिल्म के निर्देशन पर सराहना प्राप्त कर चुके निर्देशक शैलेश कोलानु ही इसके हिंदी प्रोजेक्ट को निर्देशित करेंगे। फिल्म पर प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है और इसे 2021 में शुरू किया जाएगा।

इसके अलावा राजकुमार प्रियंका चोपड़ा के साथ नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट 'द व्हाइट टाइगर' में भी दिखाई देंगे। साथ ही निर्देशक अनुराग बसु की आगामी फिल्म 'लूडो' में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और आशा नेगी जैसे कलाकार होंगे। 

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'रूह-अफजा' भी रिलीज होनी है। वो 'बधाई हो' के सीक्वल में भी नज़र आएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन