आज 25 दिसंबर को धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना वायरस की वजह से आम जनता से लेकर बॉलीवुड हस्तियों तक सभी ने घर में अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। कंगना रनौत, करीना कपूर और अमिताभ बच्चन ने त्योहार मनाया और फैंस को भी सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा है- 'मैरी क्रिसमस.. हिंदु, मुस्लिम, सिख, ईसाई.. सभी को मैरी क्रिसमस'
