1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी का DNA टेस्ट कराने की सलाह देने वाली फराह खान को चंकी पांडे ने दिया ये जवाब

बेटी का DNA टेस्ट कराने की सलाह देने वाली फराह खान को चंकी पांडे ने दिया ये जवाब

 Published : Sep 02, 2017 01:01 pm IST,  Updated : Sep 02, 2017 01:05 pm IST

फराह खान ने चंकी पांडे की बेटी अनन्या की तस्वीर पर लिखा था, ये चंकी पांडे की बेटी के लिहाज से बहुत क्यूट है, इसका डीएनए टेस्ट कराओ।

DNA TEST ANANAYA- India TV Hindi
FARAH KHAN CHUNKEY PANDEY DAUGHTER

नई दिल्ली: अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या बेहत खूबसूरत है। आए दिन अनन्या की मां भावना पांडे बेटी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में भावना ने बेटी अनन्या की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर पर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया था, ‘कृपया अनन्या का डीएनए टेस्ट करवा लो। वो चंकी पांडे की बेटी होने के लिहाज से बहुत ज्यादा क्यूट है।’ फराह का ये कमेंट खूब चर्चा में रहा। लोगों न फराह खान को इस कमेंट को लेकर ट्रोल भी किया था। अब चंकी पांडे ने फराह खान के इस कमेंट का जवाब दिया है।

ANANYA
ANANYA

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक चंकी ने कहा, ‘’फराह मेरी बहुत अच्छी दोस्त है, मैं जानता हूं उन्होंने क्या कहा है। उन्होंने अनन्या को खूबसूरत कहा है और मैं इसे कॉम्प्लिमेंट की तरह ही लूंगा। फराह साजिद और मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। तो हम इस तरह के जोक्स करते रहते हैं।’

बता दें, हाल ही में अनन्या की तस्वीर जब मां भावना पांडे ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, तो निर्देशक फराह खान ने अनन्या का डीएनए टेस्ट कराने तक को कह दिया था। फराह ने इस कमेंट के साथ स्माइली वाला इमोजी भी लगाया था। जिससे पता चल रहा था कि उन्होंने ये बात मजाक में ही कही है। यहां पढ़िए पूरी खबर

खबर आई थी कि सलमान खान चंकी पांडे की बेटी को लॉन्च करने वाले हैं। चंकी से जब बेटी के डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, हां अनन्या एक एक्ट्रेस बनना चाहती है। कुछ समय पहले उसने इस बारे में मुझसे बात की है। मुझे इस बात से कोई दिक्कत नहीं है, चाहे बेटा अहान हो या बेटी अनन्या मैं चाहता हूं वो अपनी पहचान खुद बनाए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन