1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉमेडियन भारती सिंह अस्पताल में भर्ती, पढ़िए लीवर का क्यों होगा ऑपरेशन?

कॉमेडियन भारती सिंह अस्पताल में भर्ती, पढ़िए लीवर का क्यों होगा ऑपरेशन?

 Published : Jun 23, 2017 04:23 pm IST,  Updated : Jun 23, 2017 05:04 pm IST

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन भारती सिंह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। भारती को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पातल में भर्ती कराया गया है।

bharti- India TV Hindi
bharti

नई दिल्ली: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन भारती सिंह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। भारती को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पातल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि भारती के लीवर में पथरी है, जिसका ऑपरेशन किया जाएगा। अपनी बीमारी की जानकारी देते हुए भारती ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, और सलामती के लिए दुआ करने वाले फैंस को शुक्रिया अदा किया है।

आपको बता दें, भारती अपने मंगेतर के साथ नच बलिए-8 का हिस्सा थीं। दोनों जल्द ही शो से एलिमिनेट हो गए थे। नच बलिए के फिनाले में एक बार फिर दोनों कपल डांस करके धमाल मचाने वाले थे। भारती और हर्ष ने इसकी तैयारियां भी कर ली थी, लेकिन अब तबीयत बिगड़ने की वजह से ये कपल अब फिनाले का हिस्सा नहीं होंगी।

हर्ष और भारती की केमिस्ट्री जजों को खूब पसंद आती थी, भारती भी अपने वजन के हिसाब से काफी अच्छा डांस करती थीं। डांस के साथ भारती हर्ष के साथ रोमांस और कॉमेडी करने में भी पीछे नहीं रहती थीं। भारती और शो के होस्ट करण टैकर के बीच खूब मस्ती होती थी।

खैर, हम दुआ करेंगे भारती जल्द ही ठीक हो जाए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन