1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना संक्रमित अर्जुन रामपाल ने जगाया अपने अंदर का कलाकार, क्वारंटीन लाइफ में उठाई पेंटिंग के लिए कूची

कोरोना संक्रमित अर्जुन रामपाल ने जगाया अपने अंदर का कलाकार, क्वारंटीन लाइफ में उठाई पेंटिंग के लिए कूची

 Published : Apr 21, 2021 11:51 am IST,  Updated : Apr 21, 2021 11:56 am IST

अभिनेता अर्जुन रामपाल हाल के दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस से अपने क्वारंटीन लाइफ की कुछ झलकियों को साझा किया है। उन्होंने हाल ही में अपने भीतर के कलाकार को सबके सामने जाहिर किया है।

Arjun Ram Pal- India TV Hindi
कोरोना संक्रमित अर्जुन रामपाल ने जगाया अपने अंदर का कलाकार Image Source : INSTAGRAM/ARJUN RAM PAL

अभिनेता अर्जुन रामपाल हाल के दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस से अपने क्वारंटीन लाइफ की कुछ झलकियों को साझा किया है। उन्होंने हाल ही में अपने भीतर के कलाकार को सबके सामने जाहिर किया है। अपनी हालिया पोस्ट में अर्जुन रामपाल ने कैनवास पर तस्वीर बनाने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में खुलासा किया, "कुछ नया करने की कोशिश कर रहा है।''

अभिनेता की तरफ से शेयर की गई तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इंटरनेट पर लोगों को आश्चर्य होता नजर आ रहा है कि अर्जुन एक्टिंग के साथ साथ पेंटिंग भी कर लेते हैं।

अभिनेता ने क्वारंटीन का दूसरा दिन किताबों के संग बिताया। उन्होंने किताबे पढ़ने के दौरान की एक तस्वीर को अपने चाहने वालों के बीच शेयर किया था।

बीते दिनों अभिनेता अर्जुन रामपाल ने बताया कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने पिछले 10 दिनों में उनके संपर्क में आए सभी से आग्रह किया कि वे आवश्यक सावधानी बरतें। उन्होंने लिखा, ''मैंने कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव आया हूं। भले ही मैं असिम्पटमेटिक हूं, मैंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है, औज जरूरी एहतियातों को बरत रहा हूं।''

उन्होंने यह भी कहा, "मैं सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं। उन सभी से गुजारिश है, जो पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में रहे हैं, कृपया ध्यान रखें और आवश्यक सावधानी बरतें। यह हमारे लिए बहुत डरावना समय है, लेकिन अगर हम थोड़े समय के लिए जागरूक और बुद्धिमान रहें, तो हमें लंबे वक्त तक लाभ मिलेगा। हम मिलकर कोरोना से लड़ेंगे।''

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन