1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: दीपिका पादुकोण, शिल्पा शेट्टी और कैटरीना कैफ सहित ये सेलेब्स समय का यूं कर रही हैं सदुपयोग

कोरोना वायरस: दीपिका पादुकोण, शिल्पा शेट्टी और कैटरीना कैफ सहित ये सेलेब्स समय का यूं कर रही हैं सदुपयोग

 Published : Mar 16, 2020 02:48 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 03:08 pm IST

भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 100 से ज्यादा हो गई है, जबकि 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

corona virus bollywood- India TV Hindi
बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दी कोरोना वायरस से बचने की सलाह

कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में फैल चुका है। भारत में इस महामारी से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 100 से पार हो चुका है। एहतियात के तौर पर कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, जिम और मॉल्स बंद हो चुके हैं। मुंबई में फिल्मों, टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज की शूटिंग रोक दी गई है। इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स फैंस से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। साथ ही दोस्तों और करीबियों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि इस खाली समय का सेलेब्स कैसे सदुपयोग कर रहे हैं। 

कैटरीना कैफ ने इस समय दोस्तों संग समय बिता रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आशा है कि सभी लोग ठीक हैं.. प्लीज डॉक्टर्स द्वारा दी गई हर नसीहत को फॉलो करें.. और बॉडी की इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए एक्सरसाइज और मेडिटेशन करें। वातावरण को साफ रखें।' 

कोरोना वायरस की वजह से 'बागी 3' और 'अंग्रेजी मीडियम' को झेलना पड़ रहा है भारी नुकसान

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कोविड-19 महामारी के दौरान घर पर रहते हुए अपने समय का पूरा सदुपयोग कर रही हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी वार्डरोब की तस्वीर साझा की है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इसे साफ करने में व्यस्त थी।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पालतू डॉग के साथ वक्त बिता रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस समय घर पर रहना सबसे सुरक्षित है।'

कोरोना वायरस की वजह से टली राणा डग्गुबाती की फिल्म 'हाथी मेरे साथी' की रिलीज

शिल्पा शेट्टी ने बताया कि इस समय आप दो काम कर सकते हैं, या तो अपने दिमाग का इस्तेमाल करें या फिर इसे खो दें। ये समय कुछ नया और क्रिएटिव करने का है। 

मलाइका अरोड़ा भी घर पर वक्त बिता रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कोरोना वायरस के टाइम पर प्यार.. सभी लोग सुरक्षित रहें।'

जैकलीन फर्नांडिस घर पर ही योगा कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण जिम भी बंद कर दिए गए हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन