1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा सहित कई सेलिब्रिटीज ने शेयर की स्विटजरलैंड के मैटरहार्न पर्वत की तस्वीर, भारत की सराहना के लिए रंगा तिरंगे में

रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा सहित कई सेलिब्रिटीज ने शेयर की स्विटजरलैंड के मैटरहार्न पर्वत की तस्वीर, भारत की सराहना के लिए रंगा तिरंगे में

 Published : Apr 19, 2020 07:05 am IST,  Updated : Apr 19, 2020 02:28 pm IST

कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। इससे बचने के लिए हर देश अलग अलग प्रयास कर रहा है। स्विटजरलैंड के मैटरहार्न पर्वत को तिरंगे में रंगकर भारत की सराहना की गई है।

ranveer singh and anushka sharma- India TV Hindi
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा Image Source : INSTAGRAM

दुनियाभर में फैल चुके कोरोना वायरस से बचने के लिए हर देश प्रयास कर रहा ह। इस वायरस की वजह से हजारों लोगों की जान जा चुकी है। इस महामारी में देश एकद-दूसरे की मदद कर रहे हैं।भारत के कोरोना से लड़ने के तरीके को देखकर स्विटजरलैंड​ से तारीफ की है। एकजुटता दिखाने के लिए स्विट्जरलैंड ने मैटरहार्न पर्वत पर तिरंगा दर्शाया है। साथ ही भारतीयों को आशा प्रदान कर रहा है। भारत की सराहना देख बॉलीवपुड सेलिब्रिटीज खुद को इस खुशी से पीछे नहीं रख पाए। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए आशा के मैसेज लिखे।

रणवीर सिंह ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- स्विट्जरलैंड (Switzerland) का सबसे प्रसिद्ध पर्वत मैटरहार्न (Matterhorn) शानदार भारतीय तिरंगे (Tricolour) में प्रज्ज्वलित हुआ। एकजुटता और आशा का संदेश। आपको बता दें रणवीर सिंह स्विट्जरलैंड टूरिस्म के ब्रैंड एंबेसडर रह चुके हैं।

करीना कपूर ने भी फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा- चाहे कुछ भी हो जाए मेरा दिल तुम्हारे  पास है स्विटजलैंड।

kareena kapoor instagram story
Image Source : INSTAGRAMकरीना कपूर इंस्टाग्राम स्टोरी

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- यह बहुत सुंदर है।

anushka sharma instagram story
Image Source : INSTAGRAMअनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम स्टोरी

katrina kaif instagram story
Image Source : INSTAGRAMकटरीना कैफ इंस्टाग्रम स्टोरी

अभिषेक बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-भारतीय तिरंगे को आज सुबह स्विट्जरलैंड के ऐतिहासिक शिखर मैटरहॉर्न पर एकजुटता की अभिव्यक्ति के रूप में पेश किया गया था और इस कठिन समय में सभी भारतीयों को आशा और शक्ति देने के लिए!

आपको बता दें स्विटजरलैंड के लाइट आर्टिस्ट गेरी हॉफस्टेट ने 14,690 फुट ऊंचे पहाड़ को तिरंगे में रंगा है। पर्यटन संगठन जरमैट मैटरहॉर्न ने अपने फेसबुक पेज पर यह फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से एक भारत कोरोना संकट से पीड़ित है। इतने बड़े देश में चुनौतियां बहुत बड़ी हैं। मैटरहॉर्न पर्वत पर भारतीय ध्वज हमारी एकजुटता को व्यक्त करने के साथ ही सभी भारतीयों को आशा और शक्ति प्रदान करता है।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन