1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ से मिले पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ, शेयर की फोटो

कैटरीना कैफ से मिले पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ, शेयर की फोटो

 Published : Jun 05, 2019 02:01 pm IST,  Updated : Jun 05, 2019 02:01 pm IST

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ के साथ फोटो शेयर की है। दोनों भारत के प्रमोशन के दौरान मिले थे।

Katrina kaif and mohammad kaif- India TV Hindi
Katrina kaif and mohammad kaif Image Source : TWITTER

पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद कैफ(Mohammad Kaif) अभिनेत्री कैटरीना कैफ(Katrina kaif) से मिले। कैटरीना से मिलने के बाद मोहम्मद ने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की। फोटो में दोनों ही हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

मोहम्मद कैफ ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- "आखिरकार दोनों कैफ मिले। जैसा कि पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि अभी तक कोई रिश्ता नहीं सिवाय इंसानियत के।"

कैफ द्वारा साझा किए गए तस्वीर में दोनों कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। कैटरीना अपनी आने वाली नई फिल्म 'भारत' का प्रमोशन कर रहीं थीं। इस मौके पर कैटरीना कैफ रेड शर्ट ड्रेस में नजर आईं जबकि मोहम्मद कैफ शर्ट और सूट में काफी स्मार्ट लग रहे थे।

मोहम्मद कैफ के इस पोस्ट पर कई कमेंट्स भी आए।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "दोनों कैफ के करियर ने लंदन से एक बड़ा स्टारडम लिया : फिल्म 'नमस्ते लंदन' से कैटरीना और क्रिकेट लॉर्ड्स, लंदन के घर पर नेटवेस्ट फाइनल से मोहम्मद कैफ ने।" कुछ लोगों ने यह भी कहा कि ये दोनों भाई-बहन की तरह दिख रहे हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

मीरा राजपूत ने शेयर की मीशा और ज़ैन की क्यूट फोटो, तस्वीर देखकर बन जाएगा आपका दिन

79 साल के वरिष्ठ कॉमेडियन दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन