1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मीरा राजपूत ने शेयर की मीशा और ज़ैन की क्यूट फोटो, तस्वीर देखकर बन जाएगा आपका दिन

मीरा राजपूत ने शेयर की मीशा और ज़ैन की क्यूट फोटो, तस्वीर देखकर बन जाएगा आपका दिन

 Published : Jun 05, 2019 01:33 pm IST,  Updated : Jun 05, 2019 02:48 pm IST

मीरा राजपूत ने अपने बच्चों मीशा और ज़ैन की सोशल मीडिया पर मस्ती करते हुए फोटो शेयर की है।

Zain and misha kapoor- India TV Hindi
Zain and misha kapoor Image Source : INSTAGRAM

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत (Mira Rajput) अपने बच्चों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। मीशा और ज़ैन दोनों ही बेहद क्यूट लगते हैं। मीरा ने अपने दोनों बच्चों की मस्ती करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

मीरा राजपूत ने मीशा और ज़ैन की तीन फोटो शेयर करते हुए लिखा- जैन: क्या मैं आपके फूल के साथ खेल सकता हूं? मीशा: हां मैं तुम्हारी इसे पकड़ने में मदद करती हूं। मीशा: मम्मी इसने मुझे पिंच किया।

मीरा राजपूत ने इन मजाकिया बातों के साथ फोटो शेयर की। कुछ दिन पहले भी मीरा ने अपने दोनों बच्चों की क्यूट सी फोटो शेयर की थी।

मीशा और ज़ैन के पिता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 21 जून को रिलीज होने जा रही है। कबीर सिंह साउथ की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है।

Also Read:

79 साल के वरिष्ठ कॉमेडियन दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने लापता एएन -32 विमान का उड़ाया मजाक, यूजर्स ने किया बुरी तरह ट्रोल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन