1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dabboo Ratnani Calendar 2021: तारा सुतारिया और विजय देवरकोंडा ने किया डेब्यू, इन हस्तियों का भी नजर आया लुक

Dabboo Ratnani Calendar 2021: तारा सुतारिया और विजय देवरकोंडा ने किया डेब्यू, इन हस्तियों का भी नजर आया लुक

 Published : Jun 14, 2021 11:35 pm IST,  Updated : Jun 14, 2021 11:35 pm IST

ऐस फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी अपने इयरली कैलेंडर के साथ वापस आ गए हैं, हालांकि इस साल थोड़ा देर हो चुकी है। बॉलीवुड सितारे सनी लियोन, विक्की कौशल, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन जैसे कुछ बी-टाउन हस्तियां हैं जिन्होंने इस साल डब्बू के कैलेंडर में जगह बनाई। वहीं तारा सुतारिया और विजय देवरकोंडा ने डेब्यू किया।

Dabbu Ratnani- India TV Hindi
Dabboo Ratnani Calendar 2021: तारा सुतारिया और विजय देवरकोंडा ने किया डेब्यू,  Image Source : INSTAGRAM/DABBU RATNANI

फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी अपने इयरली कैलेंडर के साथ वापस आ गए हैं, हालांकि इस साल थोड़ा देर हो चुकी है। अगर आप सोच रहे हैं कि आपका कौन सा पसंदीदा स्टार इयरली कैलेंडर में जगह बनाएगा, तो इंतजार लगभग खत्म हो गया है। बॉलीवुड सितारों में सनी लियोन, विक्की कौशल, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन जैसी कुछ बी-टाउन हस्तियां हैं जिन्होंने इस साल डब्बू के कैलेंडर में जगह बनाई। वहीं तारा सुतारिया और विजय देवरकोंडा ने डेब्यू किया।

तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "ये रहा!!! #dabbooratnanicalendar2021 के लिए मेरा डेब्यू शॉट।"

इस बीच वियज देवरकोंडा ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "योर बीस्ट बॉय!" इस तस्वीर में विजय काफी हैंडसम लग रहे हैं।

सनी लियोन ने अपना लुक शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "गर्मी आ गई है !!"

वहीं तीसरी बार जगह बनाने वाले विक्की कौशल ने पोस्ट किया, "हम अब हैट्रिक पर हैं। डब्बू रतनानी आपके कैलेंडर का हिस्सा बनकर फिर से बहुत खुशी हो रही है।" 

वहीं अब अभिषेक बच्चन की डब्बू रतनानी के कैलेंडर नजर आ रहे हैं।

हर बार की तरह इस बार भी विद्या बालन की तस्वीर डब्बू रतनानी के कैलेंडर में नजर आई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन