1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डेली सोप को लेकर करण वोहरा ने कही दी ये बड़ी बात...

डेली सोप को लेकर करण वोहरा ने कही दी ये बड़ी बात...

 Published : Jan 20, 2019 01:25 pm IST,  Updated : Jan 20, 2019 01:25 pm IST

अभिनेता करण वोहरा जो आजकल टीवी शो 'कृष्णा चली लंदन' में नजर आ रहे हैं, उनका कहना है कि डेली सोप एक स्कूल की तरह होता है, जहां वह अभिनय और अन्य चीजों के बारे में काफी कुछ सीख सकते हैं। 

karan vohra- India TV Hindi
karan vohra

नई दिल्ली: अभिनेता करण वोहरा जो आजकल टीवी शो 'कृष्णा चली लंदन' में नजर आ रहे हैं, उनका कहना है कि डेली सोप एक स्कूल की तरह होता है, जहां वह अभिनय और अन्य चीजों के बारे में काफी कुछ सीख सकते हैं। 

करण ने आईएएनएस को टेलीफोन पर दिए साक्षात्कार में बताया, "अभिनय में अचानक से आना हुआ। मैं दिल्ली में कंसट्रक्शन बिजनेस में था लेकिन, फिल्म उद्योग में मेरे कई दोस्त हैं।"

करण ने बताया कि एक दिन उनके एक करीबी दोस्त ने निर्माता सौरभ तिवारी को उनका नाम सुझाया और फिर वह ऑडिशन देने के लिए गए और 'जिंदगी की महक' में मुख्य अभिनेता का किरदार निभाने के लिए उनका चयन हो गया।

अभिनेता ने कहा, "मैंने सौरभ को बताया कि 'मैं अभिनेता नहीं बन सकता। तुम्हें मेरी मदद करनी होगी।' उसने मदद की और मैंने भी कड़ी मेहनत की। मैं डेली सोप को एक स्कूल की तरह मानता हूं। एक ही चीज हम रोज करते हैं और खुद को निखारते हैं। हमें सिर्फ अभिनय के बारे में ही नहीं बल्कि कैमरा, लाइटिंग और अन्य चीजों के बारे में भी जानकारी मिलती है, तो आप पेशेवर बन जाते हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन