1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Darbar First Look: 'दरबार' से रजनीकांत का धमाकेदार लुक हुआ रिलीज

Darbar First Look: 'दरबार' से रजनीकांत का धमाकेदार लुक हुआ रिलीज

 Published : Apr 09, 2019 09:07 pm IST,  Updated : Apr 09, 2019 09:13 pm IST

अभिनेता रजनीकांत की अगली तमिल फिल्म के पहले पोस्टर का अनावरण मंगलवार को किया गया। ए.आर. मुरुगदॉस निर्मित इस फिल्म का नाम 'दरबार' है।

रजनीकांत - India TV Hindi
रजनीकांत  Image Source : TWITTER/TARAN ADARSH

चेन्नई: अभिनेता रजनीकांत की अगली तमिल फिल्म के पहले पोस्टर का अनावरण मंगलवार को किया गया। ए.आर. मुरुगदॉस निर्मित इस फिल्म का नाम 'दरबार' है। मुरुगदॉस ने ट्विटर पर फिल्म का पहला पोस्टर और इसका नाम जारी किया।

उन्होंने बताया कि फिल्म अगले साल पोंगल पर रिलीज होगी। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, "यह रहा हमारे अपने थलाईवा का 'दरबार' में पहला दृश्य।" 

अपनी पिछली फिल्म पेट्टा में छात्रावास के वार्डन का किरदार निभाने के बाद रजनीकांत इस फिल्म में पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर को देख कर ही उसके खाकी से संबंधित होने के साथ ही मुंबई में शूटिंग होने की जानकारी मिलती है।

सोमवार को आधिकारिक तौर पर नयनतारा को फिल्म की मुख्य अभिनेत्री घोषित किया गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन