अजय देवगन(Ajay Devgn) के 50वें जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म 'दे दे प्यार दे' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत(Rakul Preet Singh) और तब्बू(Tabu) भी अहम भूमिका निभाती आ रही हैं। 2 मिनट 56 सेकेंड का यह ट्रेलर कॉमेडी और रोमांस से भरा हुआ है।
Related Stories
ट्रेलर में दिखाया गया है कि अजय देवगन एक 50 साल के व्यक्ति का रोल निभा रहे हैं जिसे 26 साल की लड़की रकुल प्रीत से प्यार हो जाता है। जहां अजय को उनकी खूबसूरती से प्यार होता है वहीं रकुल को अजय के पैसे से। ट्रेलर में जावेद जाफरी भी नजर आ रहे हैं।
अजय देवगन और रकुल प्रीत की लव स्टोरी में दिक्कत तब आती है जब उसे अजय के बच्चों के बारे में पता चलता है। फिल्म में आलोक नाथ अजय देवगन के पिता का रोल निभा रहे हैं। ट्रेलर में आप हंसते रहें।
दे दे प्यार दे को लव रंजन ने लिखा है। वह इससे पहले 'प्यार का पंचनामा', 'आकाशवाणी' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्में बना चुके हैं। यह फिल्म 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। तबी फिल्म की कहानी के बारे में पता लगेगा कि इसमें कुछ नयापन है या वहीं पुराने कॉन्सेप्ट पर बनाई गई है।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
टीवी एक्ट्रेस और मॉडल रूही सिंह ने शराब के नशे में पुलिसवालों से की बदतमीजी, FIR दर्ज
Birthday Special: कपिल शर्मा के रिएलिटी शो जीतने से लेकर कॉमेडी किंग बनने तक का सफर