1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अजय देवगन 50 साल में भी हैं सबसे ज्यादा फिट, सुबह उठते ही सूर्य नमस्कार फिर 45 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज, जानें फिटनेस सीक्रेट

अजय देवगन 50 साल में भी हैं सबसे ज्यादा फिट, सुबह उठते ही सूर्य नमस्कार फिर 45 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज, जानें फिटनेस सीक्रेट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2019 10:34 am IST,  Updated : Apr 02, 2019 10:41 am IST

Ajay Devgn Fitness Secrets & Diet Plans: अजय देवगन रोजाना घंटो जिम में पसीना बहाने के साथ-साथ योग और अपनी डाइट प्लान पर पूरा ध्यान देते है। जानें आखिर क्या है अजय देवगन का फिटनेस सीक्रेट।

Ajay Devgn- India TV Hindi
Ajay Devgn

Happy Birthday Ajay Devgn: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) का आज 2 अप्रैल को जन्मदिन है यानी अब वह 50 साल के हो गए। हाल ही में अजय टोटल धमाल (Total Dhamaal) जैसी हिट फ़िल्म देने के बाद अब अपनी आने वाली फ़िल्मों 'तानाजी' और 'दे दे प्यार दे' के लिए चर्चा में रहते हैं। अजय फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देते है। वह रोजाना घंटो जिम में पसीना बहाने के साथ-साथ योग और अपनी डाइट प्लान पर पूरा ध्यान देते है। जानें आखिर क्या है अजय देवगन का फिटनेस सीक्रेट।

अजय देवगन का फिटनेस सीक्रेट

अजय देवगन का फिटनेस को लेकर मानना है कि मैं कभी सिक्स पैक बनाने के लिए वर्क आउट नहीं करता हूं। मैं टोन्ड लुक पर ध्यान देता हूं। बॉडी मजबूत दिखनी चाहिए'। अजय अपनी फिटनेस को लेकर इतने अवेयर हैं कि फिल्म 'सिंघम' की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी वैनिटी वैन को ही जिम में कन्वर्ट करा दिया था।

अजय देवगन सुबह उठते ही सबसे पहले सूर्य नमस्कार करते है। इसके बाद करीब 45 मिनट तक ट्रेडमिल पर कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा वे रोज 500 पुशअप्स लगाते हैं। इसके साथ ही बीच में थोड़ा आराम जरुर करते है।

अजय रोजाना एक ही तरह की एक्सरसाइज नहीं करते है। रोजाना वेट ट्रेनिंग और बॉडी के वर्कआउट चेंज करते हैं।

Ajay Devgn
Ajay Devgn

अजय देवन का डाइट प्लान

ब्रेकफास्ट- लो फैट मिल्क या 4 अंडे (व्हाइट), ऑरेंज जूस, ब्राउन ब्रेड और रोस्टेड चिकन
स्नैक्स- प्रोटीन शेक या फिर 2 अंडे (व्हाइट)
लंच- 5 रोटी, सलाद, सीजनल सब्जी, दाल-चावल, बॉयल्ड फिश
डिनर- रोस्टेड चिकन और वेजीटेबल सूप

इसके अलावा अजय खाने में कम से कम तेल और नमक वाली चीजें खाते है। इसके अलावा सप्ताह में एक दिन 'चीट डे' जरुर मनाते है। इस दिन वह डाइट फॉलो न करके अपने मन के अनुसार हर चीज खाते है।

वर्कआउट करती नज़र आईं अक्षय कुमार की नन्ही बेटी नितारा, देखें प्यारा सा वीडियो

आलिया भट्ट ही नहीं अनुष्का, दीपिका, शाहरुख भी हो चुके हैं डिप्रेशन के शिकार, जानें इस बीमारी के बारें में सबकुछ

शरीर में दिखें ये लक्षण, तो समझ लें कि है विटामिन सी की कमी के संकेत

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल